Rajasthan Leopard Attack: राजस्थान के झुंझुनू के बुडानिया इलाके में एक तेंदुए को पकड़ने की जद्दोजहद में एक वेटरनरी डॉक्टर घायल हो गया। बुडानिया इलाके में करीब 12 घंटे तक इस तेंदुए की दहशत रही, जिसके बाद इसे रेस्क्यू किया जा सका। इस दौरान तेंदुए ने तीन ग्रामीणों को और एक पशु चिकित्सा अधिकारी पर हमला किया।
घटना सोमवार की है, जब वन विभाग की रेंजर रंजन सुमन को सूचना मिली की एक तेंदुआ गांव में घुस आया है। दोपहर तक तेंदुए को तलाशने के बाद वह एक खंडहर में बैठा हुआ मिला। रेस्क्यू करने के प्रयास में ही तेंदुआ, एक घर में घुस गया। जयपुर चिड़ियाघर से आए वेटनरी डॉक्टर अशोक तंवर टीम के साथ सीढ़ी लगाकर लेपर्ड को मकान में ही ट्रैंकुलाइज करने का प्रयास कर रहे थे कि तेंदुए ने कूदकर उन पर हमला कर दिया और मकान के पीछे की तरफ में खेत में भाग निकला। यहां उसे ट्रैंकुलाइज किया गया और वन विभाग के अधिकारियों ने तेंदुए को रेस्क्यू कर पिंजरे में बंद किया।
ऐसा अनुमान है कि तेंदुआ बांसियाल की पहाड़ियों से निकलकर बुडानिया तक पहुंचा था।