लातूर के पुलिस स्टेशन में युवक की संदिग्ध मौत, फांसी पर लटका मिला शव, पुलिस प्रशासन में हड़कंप

Latur News: लातूर के किनगांव पुलिस स्टेशन में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसने कथित तौर पर कपड़े से फांसी लगा ली। मामले में जांच शुरू की गई है।

Latur Custodial Death: महाराष्ट्र के लातूर जिले में पुलिस स्टेशन परिसर में एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अहमदपुर तालुका के किनगांव पुलिस स्टेशन परिसर में युवक ने कथित तौर पर अपने कपड़े से फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान अमित चव्हाण के रूप में हुई है। इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए न्यायिक जांच, सीआईडी (CID) जांच और विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

Latur

लातूर के किनगांव पुलिस स्टेशन में युवक की संदिग्ध मौत

नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में था आरोपी

पुलिस अधीक्षक अमोल तांबे के मुताबिक, अमित चव्हाण एक नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में आरोपी था। पुलिस टीम उससे इसी मामले में पूछताछ के लिए अहिल्यानगर से किनगांव पुलिस स्टेशन लेकर आई थी। इसी दौरान पुलिस स्टेशन की इमारत में उसने कथित तौर पर अपने कपड़े से फांसी लगा ली। पुलिस स्टेशन परिसर में हुई इस घटना के बाद मामले को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल युवक की मौत के कारणों और घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

End of Feed