नैनीताल जाने का है प्लान तो फिलहाल घर में ही रहें, उफान पर बरसाती नदियां; और भूस्खलन का खतरा

देशभर में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। मैदानी इलाकों में जलजमाव की वजह से ट्रैफिक जाम की समस्याएं हो रही हैं। उत्तराखंड में भूस्खलन और नदियों के उफान से नैनीताल सहित कई पहाड़ी शहरों और ग्रामीण इलाकों के लिए जाने वाली सड़कें बाधित हैं। प्रशासन ने रात को पहाड़ी सड़कों पर यात्रा करने से परहेज करने को कहा है।

इन दिनों देशभर में मानसूनी बारिश से हर तरफ हाहाकार मचा हुआ है। मैदानी इलाकों में शहरों की गलियां पानी से लबालब भरी हैं। बच्चों को स्कूल और बड़ों को दफ्तर के लिए इन्हीं गंदगी और पानी से भरी गलियों से गुजरना पड़ा रहा है। सड़कों पर जलजमाव के कारण भारी ट्रैफिक जाम की समस्या हो रही है। कई जगह दीवारें गिरने की खबरें भी आ रही हैं। ग्रामीण इलाकों और नदियों के आसपास कटाव के चलते नदियां अपने साथ मकानों को भी बहा ले जा रही हैं। बारिश का दौर उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में भी जारी है।

Landslide BRO

नैनीताल में लैंडस्लाइड का खतरा (प्रतीकात्मक तस्वीर)

मानसून में उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों का नजारा देखने लायक होता है। दिल्ली के पास होने के कारण दिल्ली-NCR के लोग अक्सर वीकेंड पर नैनीताल और आसपास के इलाकों में घूमने निकल जाते हैं। अभी वीकेंड खत्म हुआ है, लेकिन फिर भी अगर आपका नैनीताल जाने का कार्यक्रम है तो फिलहाल उसे टाल दें और घर पर ही रहें। कल यानी रविवार 3 अगस्त को नैनीताल रोड पर गुलाबघाटी के पास लैंडस्लाइड की वजह से दिनभर वाहनों की आवाजाही बाधित रही।

End of Feed