Himachal Pradesh landslide: भारी बारिश के चलते देश के विभिन्न इलाकों में तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। खासतौर से मानसून सबसे अधिक कहर पहाड़ी राज्यों में बरपा रहा है। इसी क्रम में आज हिमाचल प्रदेश के मंडी में पंडोह बांध के पास भूस्खलन के बाद चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध हो गया है।
चंडीगढ़-मनाली राजमार्ग के पास भूस्खलन (फोटो: ANI)
माना जा रहा है कि कल रात से लगातार हो रही बारिश के कारण भूस्खलन हुआ है। इस घटना के बाद से गाड़ियों की कतारें रास्ते पर खड़ी हैं और मार्ग के खुलने का इंतजार कर रही हैं। इसकी जानकारी SP मंडी साक्षी वर्मा ने दी। अधिकारी मौके पर हैं और मलबा हटाने और यातायात बहाल करने के लिए काम कर रहे हैं। वीडियो में यह भी देखा जा रहा है कि मार्ग पर एक कार भी पलटी है। अब मौका पर मौजूदा अधिकारी इसकी भी जांच कर रहे हैं।
