लखीसराय में बड़ा हादसा, अशोकधाम मंदिर में भगदड़ मचने से 7 लोगों की मौत

Lakhisarai Stampede: बिहार के लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार के अवसर पर आज सुबह भगदड़ मचने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

Lakhisarai Stampede: बिहार के लखीसराय जिले में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। प्रसिद्ध अशोकधाम मंदिर में अचानक भगदड़ मचने से 7 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में 25 लोग घायल हो गए। SDPO शिव कुमार ने घटना में 7 मौतों की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि बिजली का खंभा गिरने से लोगों को करंट लगा, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। हादसे के बाद मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई। प्रशासन ने राहत-बचाव शुरू किया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। यह हादसा पवित्र सावन महीने के तीसरे सोमवार और नागपंचमी के अवसर पर मंदिर में भारी भीड़ जुटने के दौरान हुआ।

लखीसराय में बड़ा हादसा, अशोकधाम मंदिर में भगदड़ मचने से 7 लोगों की मौत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है। पीएम मोदी ने कहा, "दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। घायल लोग जल्द स्वस्थ हों। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की मदद कर रहा है।" वहीं सीएम सम्राट चौधरी ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है।

End of Feed