Kumbhalgarh Forest Fire: पर्वतमालाओं में लगी भीषण आग, सुरक्षित ठिकानों की तलाश में भटक रहे जानवर

Kumbhalgarh Forest Fire: पाली के कुंभलगढ़ वन्यजीव अभयारण्य में लगी भीषण आग तेजी से फैल रही है। तेज हवाओं के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है, जिससे वन संपदा और वन्यजीवों पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है।

Kumbhalgarh Forest Fire: राजस्थान के पाली जिले के कुंभलगढ़ वन्यजीव अभयारण्य में लगी भीषण (Pali Rajasthan fire) आग ने अब खतरनाक रूप ले लिया है। पिछले कुछ दिनों से सुलग रही यह आग अब तेजी से फैलते हुए बड़े क्षेत्र को अपनी चपेट में ले रही है। लाटाड़ा नाल, तणी नाल और जाड़ा जोबू की पर्वतमालाओं में आग का असर साफ देखा जा रहा है, जहां जंगल की हरियाली धीरे-धीरे राख में बदलती जा रही है। तेज हवाएं आग को और भड़का रही हैं, जिससे हालात और भी गंभीर हो गए हैं। सूखी घास और पेड़-पौधे तेजी से जल रहे हैं, जिससे वन संपदा को भारी नुकसान हो रहा है।

आग का सबसे बड़ा असर वन्यजीवों पर

आग की लपटें इतनी ऊंची उठ रही हैं कि सादड़ी कस्बे की ऊंची इमारतों से भी यह भयावह दृश्य साफ नजर आ रहा है। दिन के समय जहां केवल हल्का धुआं दिखाई देता है, वहीं रात होते ही आग फिर से भड़क उठती है और दूर-दूर तक फैलती नजर आती है। इस आग का सबसे बड़ा असर वन्यजीवों पर पड़ रहा है। जंगल में रहने वाले जानवर अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहे हैं और सुरक्षित जगहों की तलाश कर रहे हैं। कई छोटे जीव और पक्षी इस आग की चपेट में आ सकते हैं, जिससे जैव विविधता को भी खतरा पैदा हो गया है।

End of Feed