Chhattisgarh News: कोरिया में पिकअप और ऑटो के बीच भीषण भिड़ंत, 3 महिलाओं की दर्दनाक मौत, 6 घायल

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। पिकअप और ऑटो की जोरदार टक्कर में 3 महिलाओं की मौत हो गई है और आधा दर्जन घायल बताए जा रहे हैं। ड्राइवर फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

Chhattisgarh Korea News: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। पटना थाना क्षेत्र के सांवारावा गांव के पास शुक्रवार रात पिकअप और ऑटो-रिक्शा के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण दुर्घटना में ऑटो सवार तीन महिलाओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 12 अन्य लोग घायल हो गए हैं। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

chhattisgarh korea accident news

छत्तीसगढ़ के कोरिया में हुआ हादसा

दशगात्र कार्यक्रम से लौट रहे थे सभी सवार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा शुक्रवार रात करीब 8 बजे हुआ। ऑटो में लगभग 15 लोग सवार थे, जो एक दशगात्र में शामिल होने के बाद अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही उनका ऑटो पटना थाना क्षेत्र के सांवारावा गांव के पास पहुंचा, विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी।

End of Feed