कोलकाता डॉक्टर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने; हैवान बन गया था आरोपी

कोलकाता में महिला डॉक्टर से रेप और हत्या मामले में नया खुलासा हुआ है। मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है। इसमें बताया है कि आरोपी ने किस तरह से हैवानियत दिखाई और दर्दनाक घटना को अंजाम दिया।

कोलकाता में महिला डॉक्टर से रेप और हत्या का मामला हाई कोर्ट पहुंच गया है। इसी बीच पुलिस ने परिजनों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट सौंप दी है। इसमें चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि आरोपी ने महिला डॉक्टर के साथ रेप किया। उसके बाद उसका गला घोंटा और उसकी मौत के बाद फिर से उसके साथ रेप किया। रिपोर्ट में कहा गया है कि पीड़िता की मौत सुबह तीन से पांच बजे के बीच हुई है।

Kolkata dr muder case

फाइल फोटो।

मृतक के शरीर पर मिले निशान

इससे पहले ऑटोप्सी रिपोर्ट में भी कहा गया था कि पीड़िता के साथ रेप के बाद उसकी हत्या की गई है और आत्महत्या की बात खारिज कर दी गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, महिला डॉक्टर के प्राइवेट पार्ट, आंख और मुंह से खून निकला है। इसके साथ ही उसके होठ, नाखून, पेट, पैर, गर्दन, हाथ पर भी चोट के निशान मिले हैं।

End of Feed