Kolkata Doctor Murder Case: डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या से गरमाया माहौल, हैवानों को मिलेगी मौत की सजा! CM ममता ने किया ऐलान

कोलकाता के सरकारी अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के मामले में सीएम ममता बनर्जी ने आरोपियों के लिए मौत की सजा की मांग करने की बात कही है। सीएम ने त्वरित मामले में सुनवाई 'फास्ट ट्रैक' अदालत में करने को कहा है।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार महिला स्नातकोत्तर प्रशिक्षु डॉक्टर के कथित यौन उत्पीड़न और हत्या के मामले में आरोपियों के लिए मौत की सजा की मांग करेगी। बनर्जी ने यह भी कहा कि उन्होंने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि मामले की सुनवाई 'फास्ट ट्रैक' अदालत में हो। महिला डॉक्टर का शव शुक्रवार को उत्तरी कोलकाता स्थित एक सरकारी अस्पताल के सेमिनार हॉल के अंदर मिला था। प्रारंभिक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हत्या से पहले यौन शोषण की पुष्टि हुई है।

Kolkata Docter Murder Case

कोलकाता डॉक्टर मर्डर केस

सीबीआई जांच की मांग

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग को लेकर कनिष्ठ चिकित्सकों द्वारा किया गया विरोध प्रदर्शन उचित है।उन्होंने एक बांग्ला समाचार चैनल पर कहा, "मैं कनिष्ठ चिकित्सकों द्वारा की जा रही मांगों का समर्थन करती हूं। बनर्जी ने कहा कि यदि मांग की जाती है तो पश्चिम बंगाल सरकार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) सहित किसी भी एजेंसी से मामले की जांच कराने पर कोई आपत्ति नहीं है।

End of Feed