Kolkata: हथियार के साथ सोशल मीडिया पोस्ट पड़ा भारी, कालीघाट थाने के OC सस्पेंड; TMC की शिकायत के बाद हरकत में आया प्रशासन

कोलकाता पुलिस ने कालीघाट थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर गौतम दास को निलंबित कर दिया है। सोशल मीडिया और व्हाट्सऐप स्टेटस पर आधुनिक हथियार के साथ साझा की गई उनकी तस्वीर विवाद का कारण बनी।

Kolkata News: कोलकाता पुलिस ने कालीघाट थाने के प्रभारी अधिकारी इंस्पेक्टर गौतम दास को सस्पेंड कर दिया है। उनकी जगह उल्टाडांगा थाने की प्रभारी इंस्पेक्टर चमेली मुखर्जी को कालीघाट थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दरअसल, इंस्पेक्टर गौतम दास ने हाल ही में सोशल मीडिया (Facebook) और व्हाट्सऐप स्टेटस पर अत्याधुनिक हथियार के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की थी। तस्वीर के साथ उन्होंने “Ready For New Assignment” लिखा था। यह पोस्ट सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया।

Goutam Das Suspended

कालीघाट थाने के OC गौतम दास

फेसबुक और व्हाट्सएप स्टेटस पर शेयर किया पोस्ट

तृणमूल कांग्रेस ने इस तस्वीर को लेकर चुनाव आयोग और कोलकाता पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए गौतम दास को सस्पेंड कर दिया। टीएमसी के पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष, जयप्रकाश मजूमदार ने सोशल मीडिया पर गौतम दास की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए दावा किया था की यह तस्वीर कालीघाट पुलिस स्टेशन के मौजूदा OC ने अपने फेसबुक और व्हाट्सएप स्टेटस पर शेयर की थी।

End of Feed