मूसलाधार बारिश से कोलकाता पानी-पानी, 90 फ्लाइट रद्द और कई देरी से भरेंगी उड़ान; IMD ने जारी किया अलर्ट

कोलकाता में मंगलवार को मूसलाधार बारिश से हवाई यात्रा बुरी तरह प्रभावित हुई और 90 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गईं वहीं करीब 90 उड़ानों में काफी देरी हुई।

कोलकाता : कोलकाता में मंगलवार को मूसलाधार बारिश से हवाई यात्रा बुरी तरह प्रभावित हुई और 90 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गईं वहीं करीब 90 उड़ानों में काफी देरी हुई। इसके साथ ही महानगर में जलभराव के कारण सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। एओसीसी (हवाई अड्डा परिचालन नियंत्रण केंद्र) बुलेटिन में कहा गया है कि सोमवार मध्यरात्रि से मंगलवार शाम साढ़े सात बजे के बीच खराब मौसम के कारण 42 आने वाली और 49 जाने वाली उड़ानें रद्द कर दी गईं। बुलेटिन में कहा गया है कि इसके अलावा आने वाली 33 और प्रस्थान करने वाली 62 उड़ानों में देरी हुईं जबकि कम से कम एक उड़ान का मार्ग परिवर्तित करना पड़ा। अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के कारण कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है जिनमें से नौ की मौत बिजली का करंट लगने से हुई।

Netaji Subhas Chandra Bose Airport Water Logging

कोलकाता में भारी बारिश के कारण 90 से अधिक उड़ानें रद्द (फोटो-ट्विटर)

कोलकाता नगर निगम सूत्रों ने बताया कि शहर के दक्षिणी और पूर्वी हिस्से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं जहां गरिया में कुछ ही घंटों में 332 मिलीमीटर और जोधपुर पार्क में 285 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

End of Feed