Kolkata: होटल की छत में लगी भीषण आग, दमकल की तीन गाड़ियों ने पाया काबू

कोलकाता के अनवर शाह रोड स्थित ब्लू चेरी गेस्ट हाउस में गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग होटल की दूसरी मंजिल से शुरू हुई और तेजी से फैलते हुए छत तक पहुंच गई। दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

Kolkata Fire: कोलकाता के अनवर शाह रोड स्थित ब्लू चेरी गेस्ट हाउस में दोपहर करीब 1 बजे भीषण आग लग गई। आग की शुरुआत होटल की दूसरी मंजिल से हुई और देखते ही देखते लपटें छत तक पहुंच गईं।

kolkata fire

ब्लू चेरी गेस्ट हाउस में लगी आग

आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कई घंटों की मशक्कत के बाद आखिरकार आग पर काबू पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

End of Feed