Kolkata Rain: रातभर की बारिश ने बिगाड़ा जनजीवन, जलभराव से यातायात ठप-दुर्गा पूजा पंडाल भी डूबे; आज भी बादलों का कहर जारी

कोलकाता और आसपास के इलाकों में रातभर हुई बारिश के कारण कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। जिसके कारण जनजीवन और यातायात पर बुरा प्रभाव पड़ा है। कोलकाता म्युनिसिपल कारपोरेशन पंपिंग स्टेशन एक्टिवेट कर जल्द से जल्द पानी निकालने की कोशिश में जुटा है।

Kolkata Rain: पश्चिम बंगाल में कोलकाता और आसपास के इलाकों में रात भर भारी बारिश हुई। जिसके कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। कई जगहों पर घुटनों तक पानी भर गया और यातायात भी ठप हो गया। आधी रात के बाद शुरू हुई बारिश के कारण सड़कें जलमग्न हो गईं और कोलकाता में कई घरों एवं आवासीय परिसरों में पानी घुस गया। शहर में और अधिक बारिश होने की आशंका है।

Kolkata Rain

कोलकाता में भारी बारिश से जलभराव

इलाकों से पानी निकालने का काम जारी

कोलकाता में बीतें 5 घंटे में रिकॉर्ड बारिश हुई। कई इलाकों में पिछले कुछ घंटों में ही करीब 300 मिमी बारिश दर्ज की गई। जिससे ज्यादातर इलाकों में आवाजाही ठप हो गई है। ट्रेन और मेट्रो सर्विसेज भी प्रभावित हुई हैं। एक सोसाइटी का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें घरों के गेट-गाड़ियां सब पानी में डूबी नजर आ रही है। यहां दुर्गा पूजा का पंडाल भी जलमग्न नजर आ रहा है। कोलकाता म्युनिसिपल कारपोरेशन ने पंपिंग स्टेशन एक्टिवेट कर दिए हैं, जलमग्न इलाकों से जल्द से जल्द पानी निकालने की कोशिश की जा रही है। हालांकि मौसम विभाग की और से आज पूरे दिन भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

End of Feed