​Exclusive: बांग्लादेशी घुसपैठियों में समाया SIR का खौफ, कोलकाता में झुग्गियां छोड़कर भाग रहे, महिलाओं ने कैमरे पर कबूला सच

टाइम्स नाउ नवभारत से बातचीत में महिलाओं ने बताया कि वे बांग्लादेश के सातखिरा जिले के रहने वाले थे और अब बंगाल में आकर कूड़ा एकत्र करने और उसे री-साइकिल करने का काम करते हैं। बांग्लादेश से आए ज्यादातर परिवार इन बस्तियों में आकर बसे हैं। इन महिलाओं ने और चौंका देने वाले खुलासे किए।

Bangladeshi intruders: कोलकाता और इसके ईर्द-गिर्द अपना आशियाना बना चुके बांग्लादेशी घुसपैठियों को अब SIR का डर सता रहा है। SIR की प्रक्रिया शुरू होते ही ये अपनी झुग्गियों छोड़कर भागने लगे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की टीम शुक्रवार को कोलकाता से महज 15 किलोमीटर न्यू टाउन पहुंची। स्मार्ट सिटी का दर्जा पाए यह इलाका एक तरह से अवैध बांग्लादेशी की कॉलोनी में तब्दील हो गया है। बांग्लादेश से आए नागरिक अवैध तरीके से भारत में पहले दाखिल हुए और फिर ईको पार्क के पास एक के बाद एक बस्तियों में आकर बस गए।

Bangladeshi Intruders

कोलकाता के न्यू टाउन इलाके में अवैध बांग्लादेशी नागरिकों की भरमार।

महिलाओं ने कबूला-वे बांग्लादेश से आईं

न्यू टाउन की मसूद बस्ती, बोन बीबी बस्ती में बड़ी संख्या में बांग्लादेशी रह रहे थे लेकिन अब SIR के डर से अवैध तरीके से रहने वाले ये बांग्लादेशी इलाके को छोड़कर भाग रहे हैं। हालांकि, आज भी कुछ बांग्लादेशी नागरिक इन बस्तियों में रह रहे हैं। इन्हीं में से दो बांग्लादेशी महिलाओं ने कैमरे के सामने आकर कबूला कि वे बांग्लादेश की नागरिक हैं। वे 10-12 साल पहले नदी पार करके भारत में दाखिल हुईं और तभी से यहीं रह रही हैं।

End of Feed