Kolkata News : अब कलकत्ता HC करेगा ट्रेनी डॉक्टर रेप केस की सुनवाई, SC ने ट्रांसफर किया केस

शीर्ष न्यायालय ने खुद इस केस का संज्ञान लिया था। ट्रेनी डॉक्टर का शव नौ अगस्त 2024 को अस्पताल के सेमीनार रूम में मिला था। ट्रेनी डॉक्टर का रेप के बाद बेरहमी से उसकी हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने आरोपी संजय राय को गिरफ्तार किया। निचली अदालत ने राय को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

RG Kar Medical College rape case: आरजी कर मेडिकल कॉलेज रेप केस की सुनवाई अब कलकत्ता हाई कोर्ट में होगी। सुप्रीम कोर्ट ने इस केस का ट्रांसफर बुधवार को कलकत्ता हाई कोर्ट के पास कर दिया। 2024 में हुए इस रेप कांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। इस रेप एवं मर्डर कांड के खिलाफ देश भर में आक्रोश देखने को मिला और जगह-जगह विरोध प्रदर्शन हुए। शीर्ष न्यायालय ने खुद इस केस का संज्ञान लिया था। ट्रेनी डॉक्टर का शव नौ अगस्त 2024 को अस्पताल के सेमीनार रूम में मिला था। ट्रेनी डॉक्टर का रेप के बाद बेरहमी से उसकी हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने आरोपी संजय राय को गिरफ्तार किया। निचली अदालत ने राय को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

sc

अगस्त 2024 में हुई थी रेप की यह घटना। तस्वीर-PTI

कई मुद्दों की निगरानी कर रहा SC

शीर्ष अदालत मुख्य दोषसिद्धि के बाद भी, डॉक्टरों की अनधिकृत अनुपस्थिति को नियमित करने सहित कई सहायक मुद्दों की निगरानी कर रही है। मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए, पीठ ने पिछले वर्ष 20 अगस्त को इस अपराध के मद्देनजर चिकित्सा पेशेवरों की सुरक्षा और संरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक प्रोटोकॉल तैयार करने हेतु राष्ट्रीय कार्य बल (एनटीएफ) का गठन किया था। पिछले वर्ष नवंबर में, एनटीएफ ने अपनी रिपोर्ट में जो केंद्र सरकार के हलफनामे का हिस्सा थी कहा कि स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ अपराधों से निपटने के लिए अलग से किसी केंद्रीय कानून की आवश्यकता नहीं है।

End of Feed