Kolkata News: मेस्सी के कार्यक्रम में हुए विवाद के बाद पश्चिम बंगाल के खेल मंत्री अरूप बिस्वास ने दिया इस्तीफा, सीएम ममता ने किया स्वीकार

पश्चिम बंगाल के खेल मंत्री अरूप बिस्वास का इस्तीफा 13 दिसंबर को विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन (जिसे सॉल्ट लेक स्टेडियम के नाम से भी जाना जाता है) में मेस्सी की भागीदारी वाले आयोजन के दौरान कुप्रबंधन और सुरक्षा चूक को लेकर बढ़ती आलोचना और राजनीतिक विरोध के बीच आया है।

Kolkata News: पश्चिम बंगाल के खेल मंत्री अरूप बिस्वास ने कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में लियोनेल मेस्सी के कार्यक्रम के कुप्रबंधन को लेकर हाल ही में हुए विवाद के मद्देनजर अपने पद से इस्तीफे दे दिया है। जहां पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुणाल घोष ने मंगलवार को उनके इस्तीफा की यह जानकारी दी।

messi

पश्चिम बंगाल के खेल मंत्री अरूप बिस्वास ने दिया इस्तीफा (IANS)

घोष ने एक फेसबुक पोस्ट में बिस्वास द्वारा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लिखे गए इस्तीफे की कॉपी शेयर की। उसमें था कि बिस्वास ने राज्य के खेल मंत्री के रूप में अपने दायित्वों से मुक्त करने का अनुरोध किया है।

End of Feed