इस मेट्रो ने लिया फैसला, अब स्टेशनों पर न तो टिकट काउंटर होंगे न स्टाफ

Kolkata Metro: कोलकाता मेट्रो ने पर्पल लाइन के दो और ऑरेंज लाइन के एक मेट्रो स्टेशन को काउंटर रहित मेट्रो स्टेशन बनाने की तैयारी कर ली है। यहां एक अगस्त से बुकिंग काउंट और बुकिंग स्टाफ उपलब्ध नहीं रहेंगे।

Kolkata Metro: कोलकाता मेट्रो ने एक बड़ा फैसला लिया है। ये फैसला यात्रियों की कम संख्या को देखते हुए लिया गया है। कोलकाता मेट्रो द्वारा एक ट्रायल योजना बनाई गई है, जिसके माध्यम से पर्पल लाइन के तारातला और साखेरबाजार और ऑरेंज लाइन पर कवि सुकांता में काउंटर रहित मेट्रो स्टेशन शुरू करने की तैयारी की जा रही है। बता दें कि ये योजना गुरुवार, 1 अगस्त 2024 से शुरू की जाएगी। आइए आपको इस योजना के बारे में बताएं -

Kolkata Metro

कोलकाता मेट्रो

न टिकट काउंटर होगा न स्टाफ होगा

कोलकाता मेट्रो स्टेशन के ट्रायल योजना के तहत तारातला, साखरेबाजार और कवि सुकांत मेट्रो स्टेशन पर गुरुवार से टोकन और स्मार्ट कार्ड जारी करने के लिए न ही कोई बुकिंग काउंटर खोला जाएगा न ही स्टेशन पर कोई बुकिंग स्टाफ उपलब्ध होगा। कोलकाता मेट्रो इन स्टेशनों को बुकिंग स्टाफ रहित मेट्रो स्टेशन बनाने की तैयारी कर रही है।

End of Feed