Kolkata Stampede: चोरबागान भगदड़ मामले में आयोजकों समेत 12 हिरासत में, 19 लोगों की मौत, हाईकोर्ट जज की निगरानी में STF करेगी जांच

Kolkata Stampede: उत्तर कोलकाता के चोरबागान सर्वजनीन दुर्गा पूजा पंडाल में भीषण भगदड़ मचने से 19 लोगों की मौत हो गई और 25 घायल हैं। 12 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। राज्य सरकार ने जांच और मुआवजे की घोषणा की है।

Kolkata Stampede: दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान उत्तर कोलकाता के चोरबागान सर्वजनीन दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार शाम एक भीषण और बेहद दुखद हादसा हुआ। अचानक मची भगदड़ में 19 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई, जिनमें से 17 लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी। इस दर्दनाक हादसे में 25 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने स्थिति का जायजा लेते हुए घायलों के समुचित इलाज और पीड़ित परिवारों के लिए बड़े मुआवजे का ऐलान किया है। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए कोलकाता पुलिस ने 12 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

kolkata stampede detention

चोरबगान भगदड़ पर एक्शन मोड में प्रशासन

12 लोग हिरासत में

कोलकाता के चोरबागान इलाके में एक दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ के कारण हुई मौतों के बाद पुलिस ने 12 लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। कोलकाता पुलिस के अनुसार, हिरासत में लिए गए लोगों में पूजा आयोजन समिति के कुछ सदस्य, वॉलंटियर्स और अन्य लोग शामिल हैं। मामले की जांच जारी है। हादसे की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच के लिए मुख्यमंत्री ने कोलकाता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर एक सिटिंग जज की अध्यक्षता में 'फैक्ट-फाइंडिंग कमेटी' गठित करने का अनुरोध किया है। इस जांच टीम में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स शामिल होंगे।

End of Feed