Kolkata: कोलकाता में बारिश से कहर, सड़कें लबालब; जगह-जगह लगा जाम

कोलकाता में भारी बारिश से लोगों का जीवन काफी प्रभावित हुआ है। यहीं तेज भारिश से कहीं-कहीं सड़कें पानी से भर गई, तो कहीं-कहीं जाम से भी लोगों को जूझना पड़ा। वहीं मौसम विभाग के अनुसार यहां अगले 12 घंटों तक बारिश का दौर जारी रहेगा-

Kolkata: पश्चिम बंगाल के कोलकाता और उसके पड़ोसी जिलों में शनिवार को लगातार बारिश के कारण कोलकाता के कई इलाकों में जलभराव हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पड़ोसी शहरों हावड़ा, साल्ट लेक और बैरकपुर में भी यही स्थिति रही। मौसम विभाग ने बताया कि दिनभर स्थिति ऐसी ही बनी रहेगी। पुलिस के अनुसार, कोलकाता के मध्य और दक्षिण के कुछ हिस्सों में भी जलभराव हो गया, हालांकि वहां यातायात बाधित नहीं हुआ है।

kolkata

कोलकाता में बारिश का कहर (प्रतीकात्मक तस्वीर)

कोलकाता के कई हिस्सो में भारी बारिश

End of Feed