Kolhapur Car Accident: पुणे-बैंगलोर नेशनल हाईवे भीषण सड़क हादसा, बेकाबू कार ने तीन लोगों को रौंदा, मौके पर मौत

Kolhapur Accident: कोल्हापुर जिले में नए साल की सुबह एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे चल रहे तीन लोगों को रौंद दिया। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों लोगों की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

Kolhapur Accident: महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में नए साल की सुबह एक भीषण सड़क हादसे की खबर के साथ हुई। पुणे-बैंगलोर नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार इनोवा कार ने तीन लोगों को बुरी तरह कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतकों के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मौके पर मौजूद एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह हृदयविदारक घटना गुरुवार सुबह करीब 5 बजे तावड़े होटल के पास हुई। हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

Kolhapur Accident

कोल्हापुर में बेकाबू कार की चपेट में आने से तीन की मौत

सुबह की सैर या काम पर निकले थे मृतक?

मिली जानकारी के अनुसार, जिस समय यह हादसा हुआ तब चारों तरफ अंधेरा और हल्का कोहरा छाया हुआ था। सुबह करीब 5 बजे का समय था और एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे मौजूद लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही शाहूपुरी पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए CPR अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस की टीम मृतकों की पहचान में जुटी हुई है। अभी तक एक भी मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने बताया कि हो सकता है कि यह लोग सुबह की सैर या अपने-अपने काम पर जाने के लिए निकले थे और हादसे का शिकार हो गए।

End of Feed