श्योपुर में घायल मिले 19 महीने के चीते 'KNG22' की मौत, शिकारियों ने मार डाला, शरीर में मिले बंदूक के 5 छर्रे

डॉक्टरों द्वारा किए गए सीटी स्कैन और इमरजेंसी सर्जरी के दौरान चीते के शरीर से बंदूक के 5 छर्रे बरामद हुए हैं, जिससे अवैध शिकार की आशंका गहरा गई है।

Cheetah KNG22 Died: मध्य प्रदेश के श्योपुर प्रादेशिक वन मंडल (Sheopur Territorial Forest Division) से बचाए गए 19 महीने के एक नर चीते 'KNG22' की इलाज के दौरान दर्दनाक मौत हो गई है। डॉक्टरों द्वारा किए गए सीटी स्कैन और इमरजेंसी सर्जरी के दौरान चीते के शरीर से बंदूक के 5 छर्रे बरामद हुए हैं, जिससे अवैध शिकार की आशंका गहरा गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने घटना की विस्तृत जांच के लिए वन और पुलिस अधिकारियों को मिलाकर एक विशेष कार्य बल (STF) का गठन कर दिया है।

cheetah

श्योपुर वन क्षेत्र में चीते को शिकारियों ने मारा (फाइल फोटो)

घटनाक्रम और रेस्क्यू

प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) और मुख्य वन्यप्राणी अभिरक्षक, मध्य प्रदेश द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, 25 अक्टूबर 2026 को श्योपुर प्रादेशिक वन मंडल के कंपार्टमेंट नंबर 748 में 19 वर्षीय नर चीता 'KNG22' गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला था। वन विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे सुरक्षित रेस्क्यू किया और इलाज शुरू किया।

End of Feed