LIVEDelhi Farmers Protest Highlight: ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे पर किसानों का धरना खत्म, 8 दिनों में किसानों की मांगों पर हल निकालने का आश्वासन

Delhi Farmers Protest Highlight: ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे पर किसानों का धरना खत्म, 8 दिनों में किसानों की मांगों पर हल निकालने का आश्वासन
Delhi farmers protest Delhi Farmers Protest Highlight:, किसान आंदोलन दिल्ली लाइव न्यूज़ (kisaan Andolan), Farmers March to delhi outside parliament: अखिलेश यादव ने कहा किसानों के साथ सरकार ने की बेईमानी। नोएडा सेक्टर 18 से संसद की ओर किसानों का मार्च। नोएडा और ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर बने स्कूलों ने पेरेंट्स को मैसेज भेजकर कहा है कि उनके बच्चे देर से घर पहुंचेंगे, संसद की ओर मार्च कर रहे यूपी के किसानों को पुलिस ने नोएडा में रोका दिया, NTPC पर धरना दे रहे कई किसानों को पुलिस ने हिरासत में लिया है, आज नोएडा आने वाली गाड़ियों की चेकिंग भी की जा रही है, नोएडा में धारा 144 लागू है और सभी सीमाओं को 24 घंटे के लिए सील कर दिया गया है, सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है, किसान आज संसद भवन का घेराव करने के लिए दिल्ली जा रहे हैं। वे दिल्ली में जंतर-मंतर पर जाकर धरना प्रदर्शन भी करेंगे।
Watch Kisan Andolan Online Live Updates Here
किसानों का आंदोलन 6 घंटे बाद खत्म, उच्चस्तरीय कमेटी बनाने के आश्वासन पर धरना खत्म
किसानों के संसद की ओर मार्च कर रहे किसानों ने ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर अपना धरना खत्म कर दिया है। सरकार ने उच्चस्तरीय कमेटी बनाने के आश्वासन पर धरना खत्म किया गया है। आठ दिनों में किसानों की मांग पर हल निकाला जाएगा।
चिमिडिपल्ली रेलवे स्टेशन पर एक मालगाड़ी पटरी से उतरी
ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे पर किसानों का धरना खत्म
बढ़े हुए मुआवज़े सहित विभिन्न मांगों को लेकर किसानों के संसद की ओर मार्च कर रहे किसानों ने ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर अपना धरना खत्म कर दिया है।
किसानों के संसद मार्च पर बोले अखिलेश यादव, अन्नदाताओं के साथ सरकार ने की बेईमानी
बढ़े हुए मुआवज़े सहित विभिन्न मांगों को लेकर किसानों के संसद की ओर मार्च पर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि सरकार ने किसानों की जमीन खरीद कर बेइमानी कर ली है।
नोएडा सेक्टर 18 से संसद की ओर किसानों का मार्च
किसान प्रोटेस्ट के चलते घर में देर से पहुंचेंगे स्कूली बच्चे
किसान आंदोलन के चलते नोएडा और ग्रेटर नोएडा हाइवे पर जाम की स्थिति है। जिसके चलते नोएडा और ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर बने स्कूलों ने पेरेंट्स को मैसेज भेजकर कहा है कि उनके बच्चे देर से घर पहुंचेंगे।
Delhi Farmers Protest: किसानों के आरोप
दिल्ली में प्रदर्शन करने पहुंचे किसानों ने आरोप लगाया कि सांसद और जनता के प्रतिनिधी उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं देते हैं। वह केवल उनकी बात सुनकर उन्हें आश्वासन देने का काम करते हैं और समस्या को कोई हल नहीं निकालते हैं।
Delhi NCR Traffic Live Updates: नोएडा में वर्तमान के हालात के विजुअल
Delhi kisan Andolan LIVE: दिल्ली-नोएडा चिल्ला बॉर्डर पर नजर रख रही पुलिस
किसान अपने मार्च कार्यक्रम पर आगे बढ़ रहे हैं, जिसके कारण पूर्वी जिला दिल्ली पुलिस दिल्ली-नोएडा चिल्ला सीमा के आसपास की स्थिति पर नजर रख रही है। किसान बढ़े मुआवजे समेत कई मांगो लेकर संसद में कूच करने जा रहे हैं।
Farmer Protest Update: अपने आवास पर नजरबंद किसान नेता
नोएडा प्राधिकरण के गेट पर धरना दे रहे किसानों को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने कुछ रास्तों पर आंशिक रूप से प्रतिबंध लगा दिया है। सेक्टर-6 उद्योग मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद है। इसके अलावा कई किसान नेताओं को उनके आवास पर नजरबंद भी किया गया है।
दलित प्रेरणा स्थल के सामने पुलिस ने किसानों को रोका
Delhi Farmer Protest Update: NTPC पर धरना दे रहे कई किसान पुलिस हिरास में
NTPC पर धरना दे रहे कई किसानों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। लंबे समय से 24 गांव के किसान NTPC के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। NTPC से प्रभावित किसान नोएडा के 81 गांव के किसानों के साथ आज दिल्ली कूच करने वाले है।
Delhi Farmers Protest Live Updates: किसान का काफिला बढ़ा चिल्ला बॉर्डर की ओर
यूपी के किसान अपनी मांगों को लेकर आज विरोध प्रदर्शन में उतरे हैं। किसानों के इस काफिला ने अब चिल्ला बॉर्डर की ओर चलना शुरू कर दिया है.
Kisan Andolan Live: महामाया फ्लाईओवर के नीचे रोके गए 400 किसान
दिल्ली कूच करने के लिए सभी किसान महामाया फ्लाईओवर पर एकत्रित होने वाले थे। यहां पहुंचने पर 400 किसानों को महामाया फ्लाईओवर के नीचे रोक दिया गया है।
यूपी के किसानों ने दिल्ली-नोएडा चिल्ला बॉर्डर से संसद की ओर मार्च किया
Delhi NCR Traffic Updates: नोएडा आने वाले गाड़ियों की हो रही चेकिंग
गौतम बुद्ध नगर में किसान आंदोलन के चलते सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है, किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस बल को तैनात किया गया है। इसके अलावा नोएडा आने वाली गाड़ियों की चेकिंग भी की जा रही है।
Delhi NCR Traffic Live Updates: नोएडा-गाजियाबाद में लगा 3 किमी लंबा जाम
किसान के विरोध प्रदर्शन के चलते दिल्ली-गाजियाबाद में 3 किमी लंबा जाम लगा हुआ है। लोग लंबे समय से जाम में फंसे हुए हैं। इसके चलते आज कई लोग ऑफिस भी देर से पहुंचे हैं।
Delhi NCR Traffic Live Updates: कालिंदी कुंज से सरिता विहार तक जाम
किसानों के विरोध प्रदर्शन के चलते दिल्ली नोएडा बॉर्डर कालिंदी कुंज पर लंबा जमा लगा हुआ है। यह जाम सरिता विहार तक लगा हुआ है। जाम के कारण आम जनता काफी परेशान हो रही है।
Delhi Farmers Protest Live Updates: किसानों से लगातार बात कर रही पुलिस
पुलिस किसानों से लगातार बातचीत कर रही है उन्हें प्रदर्शन पर रोक लगाने के लिए समझा रही है। बता दें कि किसानों ने 7 फरवरी को किसान महापंचायत और 8 फरवरी को संसद तक विरोध मार्च निकालने का ऐलान किया है।
Farmer Protest in Delhi: सड़कों पर दिखे क्रेन, बुलडोजर, ड्रोन
किसानों के दिल्ली कूच को देखते हुए पुलिस ने पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। सड़कों पर क्रेन, बुलडोजर, वज्र वाहन आदि चीजें देखी जा सकती है। इस दौरान पुलिस ड्रोन कैमरे से निगरानी कर रही है।