LIVE

Delhi Kisan Andolan: किसानों का 'दिल्ली चलो' मार्च, ट्रैक्टर-ट्रॉली का काफिला लेकर निकले किसान, कर्नाटक के करीब 100 किसानों को भोपाल में रोका गया

Pushpendra KumarUpdated Feb 13, 2024, 08:50 IST

Delhi Kisan Andolan: किसानों का 'दिल्ली चलो' मार्च,  ट्रैक्टर-ट्रॉली का काफिला लेकर निकले किसान, कर्नाटक के करीब 100 किसानों को भोपाल में रोका गया
Delhi Kisan Andolan: किसानों का 'दिल्ली चलो' मार्च, ट्रैक्टर-ट्रॉली का काफिला लेकर निकले किसान, कर्नाटक के करीब 100 किसानों को भोपाल में रोका गया

Delhi Farmers Protest Updates, किसान आंदोलन दिल्ली न्यूज़ (kisan Andolan), Farmers March to delhi: कर्नाटक के करीब 100 किसानों को भोपाल में रोका गया। दिल्ली में 144 धारा लागू। हरियाणा में 7 जिलों में इंटरनेट बंद। आज केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, अर्जुन मुंडा और नित्यानंद राय किसानों के प्रतिनिधिमंडल के साथ एक बैठक का आयोजन करेंगे। हरियाणा सरकार ने निलंबित की इंटरनेट सेवाएं। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर को केंद्र ने चर्चा के लिए आमंत्रित किया।

13 फरवरी को दिल्ली चलो मार्च के लिए किसान तैयार है। किसानों के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट मोड पर है। किसान आंदोलन में विपक्षी पार्टियां शामिल हो सकती हैं । इसके अलावा यहां आपको किसान आंदोलन से जुड़ी पल पल की अपडेट मिलती रहेगी...किसानों का विरोध लाइव अपडेट

Check Kisan Andolan Live Updates Here

FEB 12, 2024 20:06 IST

Kisan Andolan Live: 200 किसान यूनियन दिल्ली के लिए करेंगी कूच- सुखविंदर सिंह सरभा

पंजाब (किसान मजदूर संघर्ष कमेटी) केएमएससी अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सभरा का कहना है कि कल सुबह 200 किसान यूनियनें दिल्ली की ओर मार्च करेंगी। उन्होंने कहा, जो आंदोलन अधूरा रह गया था उसे पूरा करने के लिए 9 राज्यों की किसान यूनियनें फिलहाल संपर्क में हैं। पुडुचेरी, कर्नाटक, तमिलनाडु, एमपी, यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और पंजाब, ये सभी राज्य आंदोलन के लिए तैयार हैं।
FEB 12, 2024 19:06 IST

Kisan Andolan Live:भारती किसान यूनियन-दोआबा ने आंदोलन का किया समर्थन

भारती किसान यूनियन (बीकेयू)-दोआबा ने 13 फरवरी को प्रस्तावित किसानों के 'दिल्ली चलो' मार्च का समर्थन करने की सोमवार को घोषणा की।बीकेयू (दोआबा) संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) का हिस्सा है। एसकेएम ने अब निरस्त किए जा चुके कृषि कानूनों के खिलाफ 2020 के आंदोलन का नेतृत्व किया था लेकिन इस बार एसकेएम ने संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा (केएमएम) के ‘दिल्ली चलो’ आह्वान से स्वयं को दूर रखा है।
FEB 12, 2024 18:19 IST

Kisan Andolan Live: किसानों और केंद्र सरकार के बीच बातचीत जारी

किसानों और केंद्र सरकार के बीच बातचीत जारी है। जानकारी के मुताबिक, किसानों के साथ बैठक में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और अर्जुन मुंडा मौजूद हैं।
FEB 12, 2024 18:05 IST

Kisan Andolan Live: नोएडा के सभी बॉर्डर पर ड्रोन से की जा रही निगरानी

संयुक्त किसान मोर्चा के दिल्ली कूच आह्वान के बाद हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसान दिल्ली जाने की तैयारी में हैं। ऐसे में दिल्ली से जोड़ने वाली नोएडा के सभी बॉर्डर पर पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया है। जिले में जगह-जगह सभी बॉर्डर पर पुलिस कर्मी के साथ QRT और PAC को तैनात किया जा रहा है, साथ ही ड्रोन कैमरा और सीसीटीवी कैमरों से बॉर्डर वाले इलाकों में निगरानी की जा रही है।
FEB 12, 2024 17:37 IST

Kisan Andolan Live: चंडीगढ़ पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की

किसानों के प्रस्तावित ‘दिल्ली चलो’ मार्च के मद्देनजर चंडीगढ़ पुलिस ने सोमवार को यातायात परामर्श जारी कर लोगों से कुछ मार्गों का उपयोग करने से बचने की सलाह दी। परामर्श में कहा गया कि जनता को सलाह दी जाती है कि वह मटौर बैरियर (डिवाइडिंग रोड सेक्टर-51/52), फर्नीचर मार्केट बैरियर (चंडीगढ़-मोहाली रोड सेक्टर-53/54), बधेरी बैरियर (डिवाइडिंग रोड सेक्टर-54/55), डिवाइडिंग रोड सेक्टर-55/56, मोहाली बैरियर, जिरकपुर बैरियर, मुल्लांपुर बैरियर, नया गांव बैरियर और ढिल्लों बैरियर की ओर यात्रा करने से बचे।
FEB 12, 2024 16:58 IST

Kisan Andolan Live: किसान आंदोलन को लेकर पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दाखिल हुई

किसान आंदोलन को लेकर पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दाखिल हुई है। बॉर्डर को बंद करने और हरियाणा के कई जिलों में मोबाइल SMS और इंटरनेट सेवाएं बंद करने के खिलाफ हाईकोर्ट में अर्ज़ी दाखिल की गई है। याचिका में हरियाणा सरकार द्वारा किसानों के शांतिपूर्वक प्रदर्शन को रोकने के लिए उठाए गए सभी कदमों पर रोक लगाने की मांग की है।
FEB 12, 2024 15:57 IST

Kisan Andolan: कर्नाटक के 100 किसानों को भोपाल में रोका गया: एसकेएम

संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने दावा किया है कि 13 फरवरी को प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए कर्नाटक से ट्रेन के जरिए राष्ट्रीय राजधानी आ रहे करीब 100 किसानों को मध्य प्रदेश पुलिस ने भोपाल में रोक लिया है।
FEB 12, 2024 15:54 IST

Kisan Andolan Live: सरकार से बातचीत के बाद 200 यूनियनों के साथ चर्चा होगी-सरवन सिंह पंधेर

FEB 12, 2024 15:43 IST

Kisan Andolan Live: किसानों का ट्रैक्टर-ट्रॉली काफिला निकला

चंडीगढ़ में तीन केंद्रीय मंत्रियों का एक दल सोमवार को उन किसान नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत करेगा, जो दिल्ली की ओर मार्च करने की योजना बना रहे हैं। इस बीच, मार्च में शामिल होने के लिए पंजाब के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में ट्रैक्टर-ट्रॉली सुबह की निकल चुकी हैं।
FEB 12, 2024 15:10 IST

किसानों को रोक कर लोकतंत्र को ख़त्म रही केंद्र सरकार-AAP नेता गोपाल राय

FEB 12, 2024 15:02 IST

Farmers Protest Live: गृह मंत्री अनिल विज ने कहा किसानों से करेंगे बात

FEB 12, 2024 14:51 IST

Kisan Andolan: ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर किसानों का काफिला पंजाब से रवाना

दिल्ली चलो अभियान के तहत पंजाब के ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर किसानों का काफिला दिल्ली के लिए रवाना हो गया है। इन्हें रोकने के लिए पंजाब की सीमा पर कंक्रीट के अवरोधक और कंटीली तारों को लगाकर किलाबंदी की गई है।
FEB 12, 2024 14:19 IST

Kisan Andolan Live: केंद्रीय मंत्रियों के साथ शाम 5 बजे होगी बैठक

किसानों के साथ वार्ता करने के लिए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, अर्जुन मुंडा और नित्यानंद राय चंडीगढ़ पहुंचेंगे। शाम 5 बजे किसान नेताओं के साथ दूसरी वार्ता का शुरुआत की जाएगी। पहली बैठक का आयोजन 8 फरवरी को किया गया था।
FEB 12, 2024 13:59 IST

Kisan Andolan: दिल्ली-हरियाणा सीमा पर सिंघू पर सुरक्षा बढ़ा

FEB 12, 2024 12:33 IST

Kisan Andolan Live: दिल्ली में धारा 144 लागू

किसानों के 13 फरवरी के दिल्ली मार्च के आह्वान को देखते हुए पूरी दिल्ली में धारा 144 लागू कर दी गई है। दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा ने राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम होने की जानकारी दी है।
FEB 12, 2024 12:01 IST

Kisan Andolan Live: गाजीपुर बॉर्डर पर मजबूत करने के लिए तैयारी तेज

गाजीपुर बॉर्डर पर सीमेंट के बैरिकेट को और मजबूत करने के लिए तैयारी तेजगाजीपुर बॉर्डर पर मजबूत करने के लिए तैयारी तेज कर दी गई है। सीमेंटेड बैरिकेडिंग को और भी ज्यादा मजबूत किया जा रहा है। कंक्रीट और सीमेंट के मिक्सर को सीमेंटेड बैरिकेटिंग के अंदर भरा जा रहा है, ताकि एक मजबूत दीवार बनकर तैयार हो जाए।
FEB 12, 2024 11:52 IST

‘झूठ की खेती’ कर रही मोदी सरकार, 10 सालों में किसानों को ठगा - राहुल गांधी

FEB 12, 2024 11:27 IST

Kisan Andolan:पंजाब सीमा पर त्रिस्तरीय सुरक्षा, BSF-RAF की कंपनियां तैनात

हरियाणा में किसान आंदोलन की वजह से सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है। ट्रैक्टर-ट्रॉली से प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। वहीं प्रदेश में सीमा सुरक्षा बल और रैपिड एक्शन फोर्स की 50 कंपनियों की तैनाती की गई है।
FEB 12, 2024 10:06 IST

Kisan Andolan: दिल्ली मार्च से पहले सिंघु बॉर्डर पर बैरिकेडिंग

FEB 12, 2024 10:02 IST

Kisan Andolan Live: गाजीपुर सीमा पर आरपीएफ तैनात



13 फरवरी को दिल्ली मार्च के लिए किसानों के आह्वान से पहले ग़ाज़ीपुर सीमा क्षेत्र के पास आरपीएफ कर्मियों को तैनात किया गया और सुरक्षा कड़ी कर दी गई।