Kinnaur Flash Flood: हिमाचल में भारी बारिश से हाहाकार! किन्नौर में फ्लैश फ्लड, मनाली में लैंडस्लाइड; कई रास्ते बंद

Kinnaur Flash Flood: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच किन्नौर में फ्लैश फ्लड और मनाली में भूस्खलन की खबर सामने आई है। जलभराव और भूस्खलन के कारण मनाली के कई मार्ग बंद किए गए हैं।

Kinnaur Flash flood: हिमाचल प्रदेश में अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के किन्नौर जिले में सतलुज नदी का जलस्तर बढ़ गया है, जिसके चलते निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है। नदी के बढ़ते स्तर को देखते हुए निचले इलाकों में लगातार बाढ़ का खतरा बना हुआ है। इस बीच जिले के पानवी में बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई है। इसकी एक वीडियो भी सामने आई है, जिसमें पानी के साथ पहाड़ से मलबा आते हुए दिख रहा है। इसके अलावा मनाली में भी कई मार्ग बंद हो गए हैं।

मनाली में कई मार्ग ठप

भारी बारिश के कारण मनाली-लेह मार्ग बाहंग में भूस्खलन होने के कारण बंद हो गया है। ओल्ड मनाली से बुरुआ को जाने वाली सड़क भी बंद है। कुल्लू-मनाली नेशनल हाईवे बिंदु ढाक के समीप सड़क बहने के कारण यातायात ठप हो गया। ब्यास नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है ग्रीन टैक्स बैरियर आलू ग्राउंड के पास पानी सड़क पर बह रहा है, जिसके कारण यातायात प्रभावित है। हिमाचल प्रदेश में बारिश कहर बनकर बरस रही है। जगह-जगह भूस्खलन होने से आसपास के लोगों पर खतरा बना हुआ है। इसके अलावा बीते दिनों में प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में बादल फटने की भी खबर सामने आई हैं।

End of Feed