'फैजल खान ने करवाई मेरी भाई की हत्या, वो मुझे भी मरवाना चाहता है', जेल से निकलते ही रौशन आनंद ने Khan Sir पर लगाए सनसनीखेज आरोप

Khan Sir News: पटना कोचिंग विवाद में जमानत पर बाहर आए 'ज्ञान बिंदु' के डायरेक्टर रौशन आनंद ने खान सर (फैजल खान) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अपने भाई प्रिंस यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होने सहरसा पहुंचे रौशन आनंद ने दावा किया कि उनके भाई की अचानक नेपाल के एक होटल में हुई मौत सामान्य नहीं है, बल्कि खान सर और कोल्ड स्टोरेज के मालिक आरएस प्रसाद ने मिलकर उनकी हत्या करवाई है। उन्होंने खान सर का नार्को टेस्ट कराने और अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है।

Khan Sir News: बिहार में फैजल खान ऊर्फ खान सर से जुड़े चर्चित कोचिंग विवाद की वजह से जेल में बंद रौशन आनंद (Raushan Sir) को जमानत मिली है। दरअसल, अदालत से जमानत मिलेने के बाद वो अपने भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए सहरसा पहुंचे।

raushan anand

रौशन आनंद ने खान सर पर लगाए सनसनीखेज दावे।

इसी दौरान उन्होंने खान सर पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि फैजल खान ने ही मेरे भाई की हत्या करवाई है। फैजल खान और कोल्ड स्टोरेज के मालिक आरएस प्रसाद ने मेरे भाई की हत्या करवाई । उनका नार्को टेस्ट हो। पटना पुलिस जो फैजल खान पर केस हुआ है और उन्हें 72 घंटे का समय मिला पर किस नेता के कहने पर फैजल खान को गिरफ्तार नहीं किया गया।

End of Feed