Bihar Flood: बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए मैदान में उतरे खान सर, नाव से राहत सामग्री लेकर पहुंचे, देखें Video

Bihar News: बिहार में बाढ़ के बीच खान सर राहत सामग्री लेकर नाव से प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से लोगों के लिए अनाउंसमेंट करते नजर आए।

Bihar Flood News: अपने अनोखे अंदाज और शिक्षण शैली के लिए मशहूर शिक्षक खान सर एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वह बिहार के बाढ़ प्रभावित इलाकों में जमीन पर उतरकर लोगों की मदद करते हुए नजर आ रहे हैं। खान सर राहत सामग्री लेकर नाव से बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे। बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री पहुंचाने का उनका हाईटेक और व्यवस्थित तरीका सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसकी लोग जमकर सराहना कर रहे हैं।

Khan Sir flood

बाढ़ पीड़ितों की मदद करते दिखे खान सर

नाव पर सवार होकर पहुंचे मदद लेकर

वायरल वीडियो में खान सर एक नाव पर सवार दिखाई दे रहे हैं, जिसमें बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री लदी हुई है। वे पूरी तैयारी के साथ राहत कार्य की कमान खुद संभाले हुए नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में खान सर के हाथ में एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी दिख रहा है, जिसके जरिए वे बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों को जरूरी निर्देश और जानकारी देते नजर आ रहे हैं।

End of Feed