Khagaria News: सरकारी स्कूल की सीढ़ी भरभराकर गिरी, मलबे में दबकर बच्ची की मौत, 3 घायल

Khagaria News: बिहार में खगड़िया के सरकारी प्राइमरी स्कूल में सीढ़ी गिरने से मलबे में दबकर एक छात्रा रितिका कुमारी की मौत हो गई। तीन बच्चे घायल हैं और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Khagaria News: बिहार के खगड़िया जिले में आज यानी बुधवार 30 सितंबर को सरकारी स्कूल की जर्जर सीढ़ी अचानक गिरने से यहां बड़ा हादसा हो गया। मानसी थाना क्षेत्र के अमनी गांव के पासवान टोला स्थित सरकारी प्राइमरी स्कूल में हुई इस घटना में मलबे में दबकर एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि तीन बच्चे घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।

Khagaria stair collapse

बिहार के खगड़िया में स्कूल की सीढ़ी गिरी, एक बच्ची की मौत

मृत बच्ची की पहचान रितिका कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि स्कूल में बच्चे मौजूद थे, इसी दौरान सीढ़ी अचानक ध्वस्त हो गई। सीढ़ी के मलबे की चपेट में आने से चार बच्चे प्रभावित हुए। इनमें रितिका की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य बच्चे घायल हो गए।

End of Feed