‘नोटों की गड्डी कमर में रखते देखा...’, राम मंदिर चढ़ावे की रकम में कथित चोरी पर चश्मदीद मदन गोपाल निगम का दावा

राम मंदिर में चढ़ावे की रकम की गणना के दौरान कथित चोरी के मामले में अहम गवाह मदन गोपाल निगम का बयान सामने आया है। पुलिस ने उन्हें मामले की चार्जशीट में गवाह बनाया है। उन्होंने मीडिया के सामने गणना के दौरान कथित तौर पर हुई घटनाओं और नोटों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई दावे किए हैं।

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की रकम की गणना के दौरान कथित चोरी के मामले में एक अहम गवाह मदन गोपाल निगम मीडिया के सामने आए हैं। मदन गोपाल ने बताया कि वह मंदिर में चढ़ावे की रकम की गणना करने वाली टीम का हिस्सा थे। पुलिस ने उन्हें अपनी चार्जशीट में गवाह बनाया है।

राम मंदिर अयोध्या

राम मंदिर अयोध्या

मदन गोपाल निगम का आरोप है कि चढ़ावे की रकम की गणना के दौरान 3 से 5 लोगों के ग्रुप बनाए जाते थे। उनका दावा है कि ग्रुप के कुछ लोग आसपास मौजूद कर्मचारियों को बातचीत में उलझाकर उनका ध्यान भटकाते थे, जबकि कुछ लोग इस तरह खड़े होते थे कि CCTV कैमरे की निगरानी प्रभावित हो। मदन गोपाल के मुताबिक, इसी दौरान नोटों की गड्डियां कथित तौर पर उठाई जाती थीं।

End of Feed