केन-बेतवा प्रोजेक्ट का विरोध प्रदर्शन 16वें दिन खत्म, पुलिस ने खाली कराया स्थल, प्रदर्शनकारियों ने लगाए गंभीर आरोप

मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड में केन-बेतवा लिंक परियोजना और अन्य सिंचाई परियोजनाओं के विरोध में अनशन कर रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस और प्रशासन ने रविवार सुबह हटा दिया। प्रशासन ने सुरक्षा और स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया, जबकि आंदोलनकारियों ने नेताओं को गिरफ्तार करने और पुनर्वास के वादे पूरे न होने का आरोप लगाया।

मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड में केन-बेतवा लिंक परियोजना के विरोध में 15 दिनों से अनशन कर रहे ग्रामीणों और प्रदर्शनकारियों को रविवार सुबह पुलिस और प्रशासन ने धरना स्थल से हटा दिया। प्रशासन का कहना है कि यह कदम लोगों की सुरक्षा और बिगड़ती सेहत को देखते हुए उठाया गया, जबकि प्रदर्शनकारियों ने इसे जबरन कार्रवाई बताते हुए पुनर्वास के वादे पूरे न होने का आरोप लगाया।

Ken-Betwa Link Project protest

केन-बेतवा परियोजना के विरोध में अनशन कर रहे प्रदर्शनकारी हटाए गए (फाइल फोटो)

मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड में केन-बेतवा लिंक परियोजना और अन्य सिंचाई परियोजनाओं के विरोध में पिछले 15 दिनों से ग्रामीण और प्रदर्शनकारी अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे हुए थे, जिन्हें पुलिस और प्रशासन ने रविवार सुबह प्रदर्शन स्थल से हटा दिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस ने आंदोलन का नेतृत्व कर रहे अमित भटनागर सहित कुछ अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं प्रशासन ने इन आरोपों से इनकार करते हुए दावा किया कि स्वास्थ्य और सुरक्षा कारणों से सभी को ’प्रेम से व शांतिपूर्वक’ उनके घरों तक पहुंचा दिया गया है।

End of Feed