केदारनाथ यात्रा मार्ग पर लैंडस्लाइड, मलबे की चपेट में आने से 5 वर्षीय बच्चे की मौत, 1100 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया

रुद्रप्रयाग में केदारनाथ पैदल मार्ग के चीरबासा क्षेत्र में रविवार शाम लैंडस्लाइड की चपेट में आने से एटा निवासी पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई।जिला आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, करीब 1100 यात्रियों को रेस्क्यू किया गया।

Kedarnath Landslide: रुद्रप्रयाग में केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा के पास रविवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। जहां पहाड़ी से अचानक गिरे पत्थरों की चपेट में आने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसे के बाद रेस्क्यू टीमों ने प्रभावित क्षेत्र में बचाव अभियान चलाया। लगातार पत्थर और मलबा गिरने से पैदल मार्ग का एक हिस्सा बंद हो गया। रेस्क्यू टीमों ने अब तक लगभग 1100 यात्रियों को सुरक्षित निकालकर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया है।

kedarnath landslide

चीरबासा में पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आया बच्चा

चीरबासा में पत्थर गिरने से बच्चे की मौत

पुलिस कंट्रोल रूम को रविवार शाम करीब 4:39 बजे चीरबासा क्षेत्र में लैंडस्लाइड और पत्थर गिरने की सूचना मिली। सूचना के अनुसार, पहाड़ी से अचानक भारी पत्थर गिरने के दौरान एक बच्चा इसकी चपेट में आ गया। जिस कारण बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, मृतक बच्चे की पहचान 5 वर्षीय यश पुत्र रोहताश यादव निवासी एटा के रूप में हुई है। बच्चे के शव को पालकी के जरिए जंगलचट्टी के एमआरपी भैरव मंदिर पहुंचाया गया।

End of Feed