केदारनाथ जाने से पहले जान लें मौसम का हाल, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

उत्तराखंड में लगातार बारिश के कारण केदारनाथ यात्रा रूट पर लैंडस्लाइड और जलस्तर बढ़ने का खतरा बढ़ गया है। रुद्रप्रयाग प्रशासन ने संवेदनशील स्थानों पर आपदा प्रबंधन टीमें तैनात कर दी हैं। सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है और श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर रुकने की सलाह दी गई है।

Kedarnath Yatra: उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण केदारनाथ यात्रा मार्ग पर लैंडस्लाइड और नदियों का जलस्तर बढ़ने का खतरा बढ़ गया है। जिसे देखते हुए रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी बढ़ा दी है। संवेदनशील क्षेत्रों में आपदा प्रबंधन टीमों को तैनात किया गया है। वहीं जिला आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम 24 घंटे पूरे यात्रा मार्ग की निगरानी कर रहा है।

Kedarnath

केदारनाथ मंदिर (फाइल फोटो)

संवेदनशील स्थानों पर तैनात हैं टीमें

रुद्रप्रयाग के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी (DDMO) नंदन सिंह राजवार ने बताया कि केदारनाथ यात्रा रूट पर कई स्थानों को खतरनाक इलाकों (Danger zone) के रूप में चिन्हित किया गया है। इन स्थानों पर आपदा प्रबंधन की टीमें लगातार नजर बनाए हुए हैं और उनकी देखरेख में श्रद्धालुओं की आवाजाही कराई जा रही है। यात्रा मार्ग पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी निगरानी की जा रही है।

End of Feed