उत्तराखंड में पहाड़ों से गिरी आफत, रुद्रप्रयाग में लैंडस्लाइड के चलते केदारनाथ यात्रा स्थगित

Rudraprayag Landslide: रुद्रप्रयाग में गौरीकुंड और सोनप्रयाग के बीट पहाड़ टूटने से केदारनाथ यात्रा बाधित हो गई है। जिसके चलते दो से तीन दिन के लिए केदारनाथ धाम यात्रा को बंद कर दिया गया है। रास्ते पर मलबा और बोल्डर्स को हटाने का कार्य किया जा रहा है, लेकिन बारिश के कारण इसमें परेशानी हो रही है।

Landslide in Rudraprayag: उत्तराखंड में एक बार फिर बारिश और लैंडस्लाइड के चलते केदारनाथ धाम यात्रा प्रभावित हुई है। रुद्रप्रयाग में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते मंगलवार शाम गौरीकुंड और सोनप्रयाग के बीच भूस्खलन हो गया। जिसके चलते केदारनाथ यात्रा को दो से तीन दिन के लिए रोक दिया गया है। भूस्खलन के कारण सड़क पर मलबा, बोल्डर और पत्थर आ गए हैं। जिसके चलते रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया है। सड़क पर गिरे मलबे को हटाने के लिए कार्य जारी है।

Uttrakhand

रुद्रप्रयाग में लैंडस्लाइड

सड़क पर मलबा और बोल्डर्स से रोड बंद

रुद्रप्रयाग में लगातार हो रही बारिश के चलते गौरीकुंड से सोनप्रयाग की ओर करीब 1.5 किमी दूर पहाड़ से सड़क पर भारी मलबा और बोल्डर्स आ गए हैं। जिसके चलते आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है। बताया गया है कि रातभर हुई बारिश के कारण रुक-रुक कर पत्थर गिरने की घटना ही होती रही। जिससे सड़क का लगभग 50 से 60 मीटर हिस्सा मलबे से ढक गया है। रोड के वॉशआउट होने की आशंका भी जताई जा रही है।

End of Feed