शहर

Kedarnath Upchunav Result 2024 Live: केदारनाथ में खिला कमल, आशा नौटियाल को मिला केदार बाबा का आशीर्वाद

Kedarnath UpChunav Result, (केदारनाथ उपचुनाव के नतीजे, केदारनाथ उपचुनाव परिणाम 2024) Uttar Pradesh By Election Results, Kedarnath upchunav Natije 2024 Today LIVE Updates: केदारनाथ विधानसभा सीट पर भाजपा बनाम कांग्रेस के बीच ही मुख्य मुकाबला था। सुबह मतगणना शुरू होने के बाद लगातार भाजपा उम्मीदवार ने बढ़त बनाकर रखी और यह बढ़त अंतत: जीत तक जारी रही।

Image

केदारनाथ में खिला कमल, भाजपा की आशा नौटियाल को मिली जीत

Photo : Times Now Digital

Kedarnath UP Chunav Result, (केदारनाथ उपचुनाव परिणाम 2024) By Election Results Today LIVE Updates: उत्तराखंड की एक विधानसभा क्षेत्र केदारनाथ के लिए 20 नवंबर को उपचुनाव हुआ था। रुद्रप्रयाग जिली की यह सीट इसी साल जुलाई में यहां से भाजपा विधायक शैला रानी रावत के निधन के बाद खाली हुई थी। यहां पर कुल 6 उम्मीदवार मैदान में थे, लेकिन सीधा मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही था। 20 नवंबर को मतदान के बाद आज यानी शनिवार 23 नवंबर को मतगणना हुई। सुबह मतगणना शुरू होने के बाद भाजपा उम्मीदवार ने लगातार यहां पर हर राउंड में बढ़त बनाकर रखी। कुल 13 राउंड की गिनती में भाजपा को यह जीत मिली।

जैसा कि हमने ऊपर बताया केदारनाथ सीट पर प्रमुख मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही था। भाजपा ने यहां से आशा नौटियाल को अपना उम्मीदवार बनाया था, जिन्होंने जीत हासिल की है। कांग्रेस की तरफ से मनोज रावत ने ताल ठोंकी, लेकिन वह दूसरे नंबर पर रहे। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा को यहां पर जीत मिली थी, विधायक शैला रानी रावत के निधन के बाद खाली हुई इस सीट पर भाजपा की जीत तय मानी जा रही थी।

मतगणना से जुड़ा ताजा अपडेट -

केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में मतगणना से जुड़ी हर ताजा जानकारी आपको यहीं पर मिलेगी -

  • आशा नौटियाल (भाजपा) - 23130 (5099 मतों से मिली जीत)मनोज रावत (कांग्रेस) - 18031त्रिभुवन सिंह (निर्दलीय) - 9266
  • केदारनाथ में भाजपा उम्मीदवार आशा नौटियाल को 23130 वोट मिले और कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत को 18031 वोट मिले हैं। इस तरह से भाजपा ने यह सीट 5099 वोटों से जीत ली है। यहां तीसरे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी त्रिभुवन सिंह को 9266 वोट मिले।
  • केदारनाथ में भाजपा का कमल खिल गया है। भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल ने यहां पर बड़ी जीत हासिल की है। हालांकि, अभी इसकी औपचारिक घोषणा नहीं हुई है।
  • 12 राउंड की गिनती के बाद भाजपा उम्मीदवार ने 4800 से ज्यादा मतों की बढ़त बनाई। आखिरी दौर की गिनती जारी।
  • जीत के करीब पहुंचीं भाजपा की आशा नौटियाल।
  • 11 राउंड की गिनती के बाद केदारनाथ विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार आशा नौटियाल ने 4100 से ज्यादा मतों से बढ़त बना ली है।
  • 10 राउंड के बाद भाजपा उम्मीदवार को 4 हजार से ज्यादा मतों से बढ़त मिली।
  • केदारनाथ में 13 में से 9 राउंड की गितनी पूरी हो चुकी है और भाजपा ने 3200 से ज्यादा वोटों से बढ़त बनाई हुई है। 10वें राउंड की गिनती जारी है।
  • कुल 13 राउंड की गिनती होनी है और सात राउंड में भाजपा ने बढ़त बनाई हुई है। अब यह बढ़त 3 हजार के पार चली गई है। यहां भाजपा की जीत पक्की मानी जा रही है।
  • सात राउंड की गिनती पूरी, भाजपा उम्मीदवार 2468 वोटों से आगे।
  • केदारनाथ उपचुनाव मतगणना में 6 राउंड के बाद भाजपा - 10053, कांग्रेस - 7242, भुवन (निर्दलीय) - 7152 वोट मिले।

केदारनाथ में 6 राउंड की गिनती पूरी, भाजपा की बढ़त और ज्यादा बढ़ी। कांग्रेस उम्मीदवार फिर से निर्दलीय को पछाड़कर दूसरे नंबर पर पहुंचे।

  • केदारनाथ में 5 राउंड की गिनती पूरी। भाजपा उम्मीदवार को 2003 मतों की बढ़त।
  • चार राउंड के बाद भाजपा उम्मीदवार को 2289 वोटों से बढ़त। कांग्रेस उम्मीदवार तीसरे नंबर पर।

  • केदारनाथ में चार राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। यहां पर भाजपा उम्मीदवार को 6665 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार को 4376 वोट मिले हैं और वह तीसरे नंबर पर खिसक गई है। निर्दलीय उम्मीदवार त्रिभुवन को 4875 वोट मिले हैं और वह दूसरे नंबर पर हैं।
  • तीन राउंड की गिनती के बाद केदारनाथ में भाजपा उम्मीदवार 4821 वोटों के साथ बढ़त बनाई हुई हैं, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार मनोज रावत 3231 वोटों के साथ पिछड़ रहे हैं। निर्दलीय त्रिभुवन को भी 2755 वोट मिले हैं।
  • केदारनाथ में EVM के दो राउंड पूरे हो चुके हैं और भाजपा उम्मीदवार ने लगातार बढ़त बनाई हुई है। भाजपा उम्मीदवार को 1888 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को 1366 वोट मिले हैं।
  • पहले राउंड की गिनती पूरी, भाजपा की आशा नौटियाल 450 वोटों से आगे
  • कांग्रेस उम्मीदवार मनोज रावत पिछड़े
  • शुरुआती रुझानों के अनुसार केदारनाथ में भाजपा उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।
  • मतगणना शुरू हो चुकी है।
  • केदारनाथ में कितना हुआ मतदान

    उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग जिले की केदारनाथ सीट पर 57.64 फीसद मतदान हुआ था। यह पिछले विधानसभा चुनाव से 8.8 फीसद कम रहा।

    Digpal Singh
    दिगपाल सिंहauthor

    दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

    और पढ़ें
    End of Article