रुद्रप्रयाग में भारी बारिश से तबाही: गदेरे में उफान से केदारनाथ हाईवे पर मलबे का ढेर, कई वाहन दबे; यातायात प्रभावित

रुद्रप्रयाग के तिलवाड़ा में लगातार बारिश के कारण गदेरा उफान पर आ गया, जिससे केदारनाथ हाईवे पर भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर आ गए। जिससे कई वाहन मलबे में दब गए और यातायात बाधित हो गया।

उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश ने केदारनाथ यात्रा मार्ग पर फिर मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बुधवार देर रात रुद्रप्रयाग जिले के तिलवाड़ा इलाके में स्मार्ट शौचालय के पास एक गदेरा अचानक उफान पर आ गया। तेज बहाव के साथ भारी मात्रा में मलबा, बोल्डर और पानी केदारनाथ हाईवे पर आ गया, जिससे रास्ते पर अफरा-तफरी मच गई।

rudraprayag flash flood

केदारनाथ हाईवे पर बारिश का कहर, गदेरे के उफान से मलबे में दबे वाहन

मलबे में दबे कई वाहन

गदेरे के तेज बहाव के कारण कई वाहन मलबे की चपेट में आ गए। घटना के समय हाईवे से गुजर रहे यात्रियों और वाहन चालकों में दहशत फैल गई। लोगों ने किसी तरह सुरक्षित स्थानों की ओर भागकर अपनी जान बचाई। हादसे के बाद पूरी रात इलाके में डर का माहौल बना रहा।

End of Feed