कौशांबी के मंझनपुर में मचा कोहराम, मिट्टी खिसकने से मां-बेटी समेत तीन लोगों दर्दनाक की मौत

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के मंझनपुर क्षेत्र में मिट्टी खिसकने से एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें मां-बेटी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। इस घटना में दो अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Kaushambi News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि मंझनपुर क्षेत्र में रविवार सुबह घर की पुताई के लिए तालाब में मिट्टी खोदने गईं मां-बेटी समेत तीन लोगों की मिट्टी खिसकने से मलबे में दब कर मौत हो गई तथा दो अन्य महिलाएं घायल हो गयीं। जिला प्रशासन ने इस हादसे के 12 घंटे के अंदर मृतकों के परिजनों को दैवीय आपदा राहत कोष से सहायता राशि वितरित कर दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी शिवांक सिंह ने बताया कि मंझनपुर थाना क्षेत्र के थांबा गांव निवासी गीता देवी (35) उसकी बेटी अंकिता (छह), उत्तरा देवी (45), जितिया देवी तथा फुलिया आज सुबह पुताई करने के लिये गांव के बाहर एक तालाब से मिट्टी खोदने गई थीं।

Kaushambi Soil Collapse Incident

कौशांबी में मिट्टी खोदने के वक्त हादसा (प्रतीकात्मक फोटो)

आसपास मची चीख-पुकार

जानकारी के मुताबिक, मिट्टी खोदते समय अचानक ऊपर से मिट्टी खिसकने से एक बड़ा ढेर उनके ऊपर गिर गया जिसमें वे सभी दब गयीं। उन्होंने बताया कि चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से सभी को मिट्टी के ढेर से बाहर निकाला लेकिन तब तक गीता देवी (35), उसकी बेटी अंकिता (छह) और उत्तरा देवी (45) की मौत हो चुकी थी।

End of Feed