Kaushambi Drowning Accident: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां गंगा नदी में नहाने के दौरान पांच बच्चे डूब गये। जिसमें से चार बच्चों को सुरक्षित बचा लिया गया जबकि एक बच्ची की डूबने से मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि मरने वाली बच्ची की पहचान नेहा (10) के तौर पर हुई है और वह जिले के बाबू का पुरवा गांव की रहने वाली थी।
कौशांबी के तरसौरा घाट पर हादसा (File Photo - Canva)
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - Ujjain News: PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर महाकाल में विशेष पूजन; रामघाट पर 25 लाख दीपों से बनेगा नया विश्व रिकॉर्ड
स्थानीय मछुआरों ने बचाई चार बच्चों की जान
पुलिस ने बताया कि कि यह हादसा कोखराज थाना क्षेत्र के तरसौरा गंगा घाट पर गुरुवार को हुआ। उन्होंने बताया कि बाबू का पुरवा गांव के रहने वाले बच्चे आज सुबह लगभग नौ बजे तरसौरा घाट पर गंगा में नहाने के लिए गए थे। उन्होंने बताया कि नहाने के दौरान पांचो बच्चे अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उन्होंने बताया कि बच्चों को डूबता देखकर घाट पर मौजूद स्थानीय मछुआरों ने तुरंत गंगा नदी में कूद कर बच्चों को बचाने का प्रयास किया। उन्होंने चार बच्चों की जान बचा ली, लेकिन नेहा को नहीं बचाया जा सका।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - Aligarh News: वाल्मीकि समाज के युवक की गिरफ्तारी पर भड़के सफाई कर्मचारी, काम बंद कर हड़ताल पर गए
बच्ची का शव नदी से बरामद
पुलिस ने बताया कि मछुआरों ने बच्ची को नदी में काफी देर तलाश किया। जिसके बाद बच्ची का शव नदी से बरामद किया गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी सिराथू सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर कोखराज थाना पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस ने नेहा के शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।
(इनपुट - भाषा)
