कश्मीरी प्रवासियों के रास्ते से 'कांटे' साफ, वोटरों को नहीं करना होगा ये काम; आराम से कर सकेंगे मतदान

जम्मू और उधमपुर में रहने वाले कश्मीरी प्रवासी मतदाताओं को फॉर्म-एम नहीं भरना होगा। चुनाव आयोग ने इस प्रक्रिया को समाप्त कर दी है। इससे प्रवासी वोटर्स को सहूलियत मिलेगी।

Lok Sabha Election 2024: निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव को लेकर कश्मीरी प्रवासियों को बड़ी राहत दी है। चुनाव आयोग ने जम्मू और उधमपुर में रहने वाले कश्मीरी प्रवासी मतदाताओं के लिए फॉर्म-एम की प्रक्रिया समाप्त कर दी है। अब इन दोनों जगहों पर रहने वाले कश्मीरी प्रवासियों को वोटिंग के लिए फॉर्म एम नहीं भरना होगा। चुनाव आयोग के इस फैसले से कश्मीरी प्रवासी मतदाताओं को वोटिंग में आसानी होगी।

कश्मीरी प्रवासियों के रास्ते से 'कांटे' साफ, वोटरों को नहीं करना होगा ये काम; आराम से कर सकेंगे मतदान

मतदान के लिए बनेंगे विशेष केंद्र

बता दें कि इन जम्मू और उधमपुर से बाहर रहने वाले कश्मीरी प्रवासी मतदाताओं को फॉर्म एम भरना होगा, लेकिन उनके लिए स्व-सत्यापन प्रमाण पत्र की व्यवस्था की जाएगी। चुनाव आयोग ने बताया कि जम्मू और उधमपुर में सभी प्रवासी क्षेत्रों में विशेष मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। जम्मू में 21 और उधमपुर में एक मतदान केंद्रों का मैपिंग किया जाएगा। साथ ही हर क्षेत्र में एक मतदान केंद्र हो, यह सुनिश्चित किया जाएगा।

End of Feed