सिर्फ पानी से मना किया… और 9 साल के बच्चे की छीन ली जिंदगी; खून-खराबे में बदला नामकरण समारोह

कासगंज में नामकरण कार्यक्रम के दौरान एक व्यक्ति ने 9 साल के बच्चे की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोप है कि बच्चे ने उसे शराब के लिए पानी लाने के लिए मना कर दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Kasganj Murder News: उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। जहां नामकरण संस्कार के दौरान एक शख्स ने महज इस बात पर 9 साल के मासूम को गोली मार दी, क्योंकि उसने शराब के लिए पानी देने से मना कर दिया था। गोली से बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से अवैध तमंचा व कारतूस भी बरामद हुआ है।

Kasganj murder accused

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

आरोपी ने बच्चे के पेट में मारी गोली

यह घटना शुक्रवार देर रात सहावर थाना क्षेत्र के गांव यकूतगंज में हुई। मृतक बच्चे के पिता सुखबीर ने बताया कि गांव में पड़ोसी जसवीर गोला के घर नामकरण संस्कार का कार्यक्रम चल रहा था। जिसमें धनेश यादव नाम का शख्स भी आया था। उसने 9 वर्षीय यश से शराब पीने के लिए पानी लाने को कहा। आरोप है कि बच्चे ने पानी लाने से मना कर दिया, जिससे आरोपी भड़क गया। उसने गुस्से में आकर तमंचे से बच्चे के पेट में गोली मार दी और मौके से फरार हो गया।

End of Feed