Kanpur Murder: कानपुर में लापता स्वीपर को ईंट से कूच-कूचकर मार डाला, झाड़ियों में ऐसे हाल में मिला शव

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 1, 2023, 09:50 PM IST

Kanpur Murder: कानपुर में घर से लापता युवक की सिर को ईंट से कूच-कूचकर हत्या करने का मामला सामने आया है। युवक की लाश बिठूर-मंधना रोड पर झाड़ियों के बीच में पड़ी मिली है। शव मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

KEY HIGHLIGHTS
  • कानपुर में युवक की हत्या से सनसनी
  • युवक की ईंट से कूच-कूचकर हत्या
  • झाड़ियों में मिला युवक का शव, घर से लापता था


Kanpur Murder: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक युवक को रूह कंपा देने वाली मौत दी गई। युवक के सिर को ईंट से कूच-कूचकर मार डाला। युवक घर से लापता था। उसका शव बिठूर-मंधना रोड पर झाड़ियों में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बिठूर थाना प्रभारी, एसीपी और एडीसीपी वेस्ट भी मौके पर पहुंच गए। डॉग स्क्वॉयड और फोरेंसिक टीम भी मौके पर बुलाई गई। पुलिस ने छानबीन कर युवक की शिनाख्त कराई। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को हत्याकांड की सूचना दी। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे।

kanpur Murder body

कानपुर में युवक की हत्या, झाड़ियों में फेंका शव

जानकारी के अनुसार, बिठूर थाना इलाके के मंधना रामनगर का रहने वाला भइया लाल (27) रामा यूनिवर्सिटी में स्वीपर था। वह मंगलवार को रोजाना की तरह काम पर निकला था, लेकिन शाम को घर नहीं आया। परिजनों ने फोन मिलाया तो वह भी स्विच ऑफ था।

End of Feed