Kanpur: कानपुर में पत्नी से घर देर से आने की वजह पूछनी पड़ी भारी, पति पर डाला तेजाब, लात और घूंसों से जमकर पीटा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 30, 2023, 02:47 PM IST

Kanpur Acid Attack: कानपुर से एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने पति पर तेजाब फेंक दिया। पति ने उससे घर देरी से आने की वजह पूछ ली थी। आरोप है कि महिला भड़क उठी। उसने पति के साथ मारपीट भी की। आरोपी महिला ने भी पति पर नशा करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने महिला को अरेस्ट कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • कानपुर में रात में देर से आने की वजह पूछी तो भड़क गई पत्नी
  • महिला ने पति को जमकर पीटा फिर डाल दिया तेजाब
  • पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार किया, पीड़ित अस्पताल में भर्ती

Kanpur Acid Attack: उत्तर प्रदेश के कानपुर से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दरअसल, कानपुर के कोपरगंज में रात में घर आई पत्नी से शख्स ने देरी की वजह क्या पूछी तो वह भड़ उठी। महिला ने पति के चेहरे पर तेजाब डाल दिया। इसके साथ ही उसकी लात-घूंसों से जमकर पिटाई भी की। तेजाब से शख्स का चेहरा बुरी तरह से झुलस गया। पीड़ित पति ने पुलिस ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी महिला को अरेस्ट कर लिया है। झुलसे पति का मेडिकल कराया गया है। उसे उर्सला में भर्ती कराया गया है, जहां पर उसका इलाज जारी है।

Kanpur Acid Attack

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पत्नी

जानकारी के अनुसार, कोपरगंज में रहने वाला डब्बू (40) शनिवार देर रात करीब तीन बजे कलक्टरगंज थाने पहुंचा। डब्बू का चेहरा झुलसा हुआ था। डब्बू ने पुलिस को बताया कि पत्नी पूनम देर रात करीब साढ़े 12 बजे घर आई थी। उसने पूछ कि इतनी रात को कहां से आ रही हो तो इस बात पर पूनम भड़क उठी। आरोप है कि वह मारपीट करने लगी।

End of Feed