Kanpur Outer Ring Road: कानपुर में रिंग रोड पर 120 की रफ्तार से दौड़ेंगे वाहन, जितनी दूरी...उतना ही वसूला जाएगा टोल

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 15, 2022, 07:52 PM IST

Kanpur Outer Ring Road: कानपुर में अब वाहन चालकों को ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा। कानपुर में सिक्स लेन आउटर रिंग रोड के निर्माण की प्रक्रिया तेज हो गई है। रिंग रोड पर गाड़ियां 100 से ज्यादा की रफ्तार से फर्राटा भरती नजर आएंगी। एनएचएआई ने ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे की तर्ज पर डिजाइन को मंजूर दे दी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • कानपुर रिंग रोड पर 120 की रफ्तार से दौड़ेंगे वाहन
  • एनएचएआई ने ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे की तर्ज पर डिजाइन को दी मंजूर
  • रिंग रोड पर क्लोज्ड टोलिंग व्यवस्था होगी लागू

Kanpur Outer Ring Road: उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर को ट्रैफिक जाम से मुक्त करने और प्रदूषण से राहत के लिए बनने वाली सिक्स लेन आउटर रिंग रोड पर वाहन बिना ब्रेक के दौड़ते नजर आएंगे। रिंग रोड प्रोजेक्ट के अंतर्गत तीन दर्जन से ज्यादा जगहों पर ब्रिज, फ्लाईओवर बनेंगे। इसका खाका नेशनल हाईवे ने खींच दिया है। इसके बाद कानपुर में आउटर रिंग रोड निर्माण की प्रक्रिया में तेजी आ गई है। अब आउटर रिंग रोड के निर्माण के लिए टेंडर का कार्य शुरू हो गया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे की तर्ज पर 93.2 किलोमीटर की रिंग रोड के डिजाइन को हरी झंडी दे दी है। रिंग रोड पर 120 किलोमीटर की रफ्तार से वाहन फर्राटा भरेंगे।

Kanpur News

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे की तर्ज पर बनाया गया रिंग रोड का डिजाइन

आउटर रिंग रोड पर क्लोज्ड टोलिंग की व्यवस्था लागू होगी, यानी वाहन रिंग रोड पर जितनी दूर चलेगा, उसी हिसाब से टोल वसूली होगी। टोल प्लाजा रिंग रोड पर नहीं बनाए जाएंगे। इसका सिस्टम कानपुर आउटर रिंग रोड के 14 प्रवेश और निकासी बिंदुओं पर ही लगेगा।

End of Feed