Kanpur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 22 लोगों की मौत; कई घायल,पीएम मोदी-सीएम योगी ने जताया दुख

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 1, 2022, 11:35 PM IST

Kanpur Accident: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद कानपुर में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

KEY HIGHLIGHTS
  1. कानपुर में बड़ा सड़क हादसा
  2. श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी
  3. हादसे में 22 लोगों की मौत, कई गंभीर रूप से घायल

Kanpur Accident: यूपी के कानपुर में शनिवार को एक सड़क हादसे में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इस हादसे में जहां अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है, तो कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। पुलिस रेस्क्यू में जुटी हुई है। साढ कस्बे के गौशाला के पास ये हादसा हुआ। ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार सभी श्रद्धालु चंद्रिका देवी मंदिर से दर्शन कर वापस अपने गांव कोरथा (उन्नाव) जा रहे थे कि तभी ये हादसा हुआ। हादसे में घायलों को सीएचसी भेजा गया है।

kanpur accident

कानपुर में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी। (सांकेतिक फोटो)

End of Feed