Kanpur: ये हैं कानपुर के बेस्ट रेस्टोरेंट, कैफे और होटल, वैलेंटाइन डे पर पार्टनर के साथ कर सकते हैं पार्टी इंजॉय

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 9, 2023, 11:11 PM IST

Kanpur Best Restaurants Cafe: इस समय वैलेंटाइन वीक चल रहा है। कपल्स के लिए वैलेंटाइन वीक और वैलेंटाइन डे बहुत खास होता है। प्रेमी जोड़े एक दूसरे को गिफ्ट भी देते हैं, कुछ कपल्स रेस्टोरेंट, कैफे और होटल्स में भी जाते हैं। यहां स्वादिष्ट व्यंजनों का जायका लेते हैं। अगर आप कानपुर में अच्छे रेस्टोरेंट, कैफे और होटल्स की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है।

KEY HIGHLIGHTS
  • कपल्स के लिए खास होता है वैलेंटाइन वीक और वैलेंटाइन डे
  • वैलेंटाइन डे पर प्रेमी जोड़े एक दूसरे को देते हैं गिफ्ट
  • पार्टनर के साथ इंजॉय करने के लिए रेस्टोरेंट या कैफे जाना है तो पढ़ें ये खबर

Kanpur Best Restaurants Cafe: 14 फरवरी के दिन को हर साल वैलेंटाइन डे के रूप में मनाया जाता है। प्रेमी जोड़े के लिए यह दिन किसी त्योहार से कम नहीं होता है। दरअसल, वैलेंटाइन डे से पहले वैलेंटाइन वीक 7 से 14 फरवरी तक चलता है। वैलेंटाइन डे के खास मौके पर कपल्स एक-दूसरे को कोई ना कोई गिफ्ट जरूर देते हैं। इसके साथ ही होटल-रेस्टोरेंट और कैफे में भी जाते है। ऐसे में अगर आप कानपुर में बेस्ट रेस्टोरेंट, होटल्स और कैफे की खोज में जुटे हैं तो यह खबर आपके लिए है। आज हम आपको कानपुर के बेस्ट रेस्टोरेंट, कैफे और होटल्स की जानकारी दे रहे हैं। जहां आप अपने पार्टनर को लेकर जा सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कानपुर के बेस्ट रेस्टोरेंट, कैफे और होटल्स के बारे में।

Kanpur Best Cafe And Hotal

कानपुर के बेस्ट रेस्टोरेंट और कैफे

हवेली रेस्तरां

कानपुर में हवेली रेस्टोरेंट में जा सकते हैं। यह सबसे पुरानी और बेहतरीन जगह है। यहां दोस्तों के साथ पार्टी भी की जा सकती है। बजट में भी यह किफायती पंजाबी रेस्टोरेंट है।

लिटिल शेफ होटल

कानपुर में लिटिल शेफ होटल एक शानदार होटल है। यहां आप दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए जा सकते हैं।

द हिडन लाउंज

कानपुर में घूमने और पार्टी करने के लिए द हिडन लाउंज एक शानदार स्थान है। यह पार्टी के जश्न करने के लिए सबसे अच्छे कपल फ्रेंडली कैफे भी है। अगर आप ऐसी जगह की खोज कर रहे हैं जहां आप डांस, म्यूजिक, ड्रिंक्स के साथ डीजे पर झांस करना चाहते हैं तो यह आपके लिए शानदार जगह है।

द लैंडमार्क

कानपुर में द लैंडमार्क टावर्स में आप पार्टनर के साथ पार्टी करने का प्लान कर सकते हैं। द लैंडमार्क टावर्स पार्टी के लिए कानपुर में सबसे बेस्ट होटल है। कपल्स के लिए यह होटल सबसे रोमांटिक रूफटॉप रेस्टोरेंट में से एक है।

मन्नत बैंक्वेट

कानपुर में मन्नत बैंक्वेट पार्टी करने के लिए एक बेस्ट जगह है। कानपुर में पार्टनर और दोस्तों के साथ पार्टी का जश्न मनाने के लिए यह सबसे अच्छे स्थानों में से एक है।

कॉनपोर 1857

कानपुर का कॉनपोर 1857 कैफे न सिर्फ स्वाद के लिए मशहूर है बल्कि यहां अन्य चीजें भी इसे असाधारण बना देती हैं। कॉनपोर 1857 उत्तर भारतीय व्यंजनों के लिए बहुत मशहूर है। यहां आप पार्टनर के साथ लजीज व्यंजनों के साथ सुकून के पल बिता सकते हैं।

End of Feed