Kanpur Flatted Factory: कानपुर के उद्यमी को बड़ी राहत, अब बना सकेंगे छह मंजिला निजी फ्लैटेड फैक्टरी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 24, 2023, 03:26 PM IST

Kanpur Flatted Factory: उत्तर प्रदेश के कानपुर समेत 154 औद्योगिक क्षेत्रों के उद्यमियों को बड़ी राहत मिली है। अब उद्यमी छह मंजिला निजी फ्लैटेड फैक्टरी का निर्माण करा सकेंगे। फैक्टरी बनाने के लिए सूक्ष्म , लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) से 15 करोड़ तक की मदद भी यूपीसीडा को मिलेगी। इससे कानपुर के रूमा, चकेरी और पनकी में फ्लैटेड फैक्टरी बनाने का रास्ता भी साफ हो गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • कानपुर में अब छह मंजिला निजी फ्लैटेड फैक्टरी भी बना सकेंगे उद्यमी
  • कानपुर के रूमा, चकेरी और पनकी में फ्लैटेड फैक्टरी की स्थापना का रास्ता साफ
  • एमएसएमई मंत्रालय से 15 करोड़ रुपये तक की मदद भी यूपीसीडा को मिलेगी

Kanpur Flatted Factory: कानपुर समेत उत्तर प्रदेश के 154 औद्योगिक क्षेत्रों में अब उद्यमी छह मंजिला निजी फ्लैटेड फैक्टरी का निर्माण करा सकेंगे। यूपीसीडा के सीईओ मयूर माहेश्वरी ने उद्यमियों को राहतभरी जानकारी दी है। इससे कानपुर के रूमा, चकेरी और पनकी में फ्लैटेड फैक्टरी बनाने का रास्ता साफ हो गया है। इससे कानपुर का टेक्सटाइल उद्योग और भी चमकेगा। आपको बता दें कि उद्यमी अभी तक चार मंजिला निजी फ्लैटेड फैक्टरी ही बना सकते थे। अगर इससे ऊंची फैक्टरी लेनी हो तो सिर्फ सरकारी योजना में ही संभव था। इसका प्रावधान निवेश के पोर्टल पर ही नहीं था। लॉर्ड शिवा इंटरनेशनल के चेयरमैन ने यह मुद्दा उठाया था। उन्होंने कहा था कि अगर फ्लैटेड फैक्टरी की मंजिल बढ़ जाए तो टेक्सटाइल इंडस्ट्री में बूम आ सकता है।

KANPUR Mayur Maheshwari

उद्यमी बना सकेंगे छह मंजिला निजी फ्लैटेड फैक्टरी (यूपीसीडा सीईओ मयूर माहेश्वरी)

यूपीसीडा की सीईओ के अनुसार, एफएआर और मंजिल बढ़ाने का फैसला ले लिया गया है। इसे पोर्टल पर जल्द ही अपलोड किया जाएगा। परियोजनाओं में औद्योगिक इमारतों की ऊंचाई में और बढ़ोतरी हो जाएगी। 1.5 फ्लोर एरिया रेशियो (एफएआर) ही अभी तक अनुमन्य था। इसे बढ़ाकर 2.5 कर किया गया है। हालांकि 1.5 एफएआर ही अभी भी फ्री होगा। बाकी एक खरीदना होगा।

End of Feed