Kanpur Murder: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। कानपुर के बिधनू में कातिलों ने हथौड़े से सिर और चेहरे पर प्रहार कर एक दुकानदार की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को प्लास्टिक की बोरी में बंद किया और फिर डीप फ्रीजर में रख दिया। तीन दिन तक फोन नहीं उठने पर जब भतीजा दुकानदार को देखने पहुंचा तो वारदात का पर्दाफाश हुआ। सूचना मिलते ही एसपी आउटर के अलावा बिधनू पुलिस, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉयड मौके पर पहुंचे। पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। आशंका जताई है कि, आरोपियों ने हत्या की वारदात को रात में ही अंजाम दिया।
मौके पर जांच करती पुलिस
जानकारी के अनुसार, मूलरूप से बांदा के रहने वाले तीन भाइयों में दूसरे नंबर के कुबेर कछवाहा (58) करीब 40 वर्ष से ननिहाल खड़ेसर गांव में ही रह रहे थे। कुबेर की पत्नी की 20 वर्ष पहले मौत हो गई थी। कुबेर अपने घर पर ही परचून की दुकान चलाकर जिंदगी काट रहे थे।
