पहलगाम आतंकी हमले से पहले कैमरे में कैद हुए शुभम के आखिरी पल, Video देख भावुक हुआ इंटरनेट

Shubham Dwivedi Last video: पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए कानपुर के शुभम द्विवेदी की मौत से हर कोई शोक में है। उनका आखिरी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो हमले से एक दिन पहले का है, जिसे शुभम की पत्नी ने सोशल मीडिया पर अपलोड किया है।

Pahalgam Terrorist Attack: पहलगाम आंतकी हमले में मारे गए कानपुर के शुभम द्विवेदी का आखिरी वीडियो सामने आया है। जिसमें वे अपने परिवार के साथ काफी खुश नजर आ रहे है। इस वीडियो में शुभम अपने परिवार के साथ हंसी-मजाक कर रहे हैं और कह रहे हैं कि ", मैं सबको हरा दूंगा"। ये शब्द शुभम के आखिरी शब्द बन गए। शुभम का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

shubham dwivedi

शुभम द्विवेदी का आखिरी वीडियो

हमले से एक दिन पहले अपलोड किया वीडियो

इस वायरल वीडियो में शुभम द्विवेदी अपने परिवार के साथ होटल के कमरे में UNO खेलते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान सभी लोग खुश नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शुभम की पत्नी ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले से एक दिन पहले सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। शुभम का यह आखिरी वीडियो अब एक याद बन गया है। यह वीडियो जीवन की नाजुकता का एहसास करा रहा है। शुभम की मौत पर उनके दोस्तों और जानने वाले ने शोक व्यक्त किया है। लोग आतंकियों को कड़ी सजा दिलाने की भी मांग कर रहे हैं।

End of Feed