Pahalgam Terrorist Attack: पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए कानपुर के शुभम द्विवेदी की पत्नी एशान्या पहली बार मीडिया के सामने आई। एशान्या ने बताया कि आंतकी सबसे पहले हमारे पास ही आए थे और पहली गोली शुभम को ही मारी थी। इस पूरे घटनाक्रम के बारे में बताते हुए एशान्या ने कहा कि हम लोग हंसी-खुशी बैठे थे, इतने में आतंकी आए और बंदूक रख कर शुभम से पूछा कि हिंदू है कि मुसलमान, पहले हम लोगों को समझ नहीं आया, फिर उन्होंने दोबारा पूछा कि हिंदू है कि मुसलमान। हमने जवाब दिया कि हिंदू तो तुरंत गोली से मार दिया।
शुभम की पत्नी ने की मीडिया से बात
आतंकियों ने शुभम से पूछे ये सवाल
शुभम की पत्नी एशान्या ने बताया कि हम पहलगाम की ऊपर वाली चढ़ाई पर गए। हमें वो घोड़े से लेकर गये थे। जब हम लोग ऊपर पहुंचे, तो शुभम ने मैगी ऑर्डर दी। हम लोग मैगी खाने ही जा रहे थे। इतने मे एक शख्स पीछे से आया और उसने बंदूक साइड में रखकर पूछा कि हिन्दू हो या मुस्लमान, मुस्लमान है तो पहले कलमा पढ़ के दिखा। हमको समझ मे नहीं आया, शुभम ने हंस के बोला क्या हुआ। उस शख्स ने फिर से पूछा कि हिन्दू है या मुसलमान, हमने कहा हिन्दू हैं, बस उसने गोली मार दी।
हिंदू-मुसलमान करके मारी गोली
एशान्या ने बताया कि इस घटना के वक्त पापा मेरे वाशरूम गए थे और मेरी बहन थोड़ा दूर बैठे थे। एशान्या ने कहा कि आतंकियों ने पहली गोली शुभम पर ही चलाई थी। उन लोगों हिन्दू मुसलमान करके मेरे हसबैंड को मार दिया। जिसके बाद सब तरफ लोगों को मारा।
