Critical Care Unit: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के गंभीर मरीजों को राहत पहुंचाने के लिए सरकार ने बड़ी राहत दी है। अब सरकार ने कानपुर शहर को एक और तोहफा दिया है। कानपुर के हैलट हॉस्पिटल के बाद अब कांशीराम अस्पताल में भी क्रिटिकल केयर यूनिट के प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल गई है। इसमें 100 बेड की हाईटेक यूनिट बनाई जाएगी। क्रिटिकल यूनिट से कानपुर के चकेरी की चार लाख की आबादी के साथ हाईवे पर होने वाले हादसों में रेस्क्यू ऑपरेशन भी चलाए जाएंगे। इसके लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) से 44 करोड़ रुपये की फंडिंग की गई है। 100 बेड की हाईटेक यूनिट के निर्माण के लिए राजकीय निर्माण निगम को ठेका दिया गया है।
कानपुर के कांशीराम अस्पताल में बनेगी क्रिटिकल केयर यूनिट
यानि राजकीय निर्माण निगम इसका निर्माण करेगी। पहली बार क्रिटिकल केयर यूनिट में आईसीयू के साथ पीआईसीयू भी बनाया जाएगा। साथ ही दो मॉड्यूलर ओटी का भी निर्माण किया जाएगा। इसके निर्माण पर 30 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
