Kanpur Metro: उत्तर प्रदेश के कानपुर के लोगों के लिए अच्छी खबर है। नए साल में कानपुर के सीएसए से बर्रा-8 तक मेट्रो का काम पूरा हो जाएगा। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने सीएसए से बर्रा-8 तक मेट्रो निर्माण के लिए टेंडर तैयार कर लिया है। साथ ही यूरोपियन इन्वेस्टमेंट बैंक (ईआईबी) को सेंड कर दिया है। यहां से हरी झंडी मिलते निर्माण कार्य शुरू कराने की तैयारी है। आपको बता दें कि यूपीएमआरसी ने 23 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर-1 के फेज-1 में आईआईटी से मोतीझील तक मेट्रो का संचालन शुरू कर दिया है। साथ ही उसके आगे से नौबस्ता तक निर्माण शुरू करा दिया गया है।
कानपुर के लोगों के लिए अच्छी खबर
अब 8.6 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर-2 का निर्माण करीब 1600 करोड़ से कराने का प्लान है। करीब 1000 करोड़ रुपये सीएसए से डबल पुलिया तक भूमिगत मेट्रो ट्रैक और चार भूमिगत मेट्रो स्टेशनों के निर्माण में खर्च होंगे। डबल पुलिया से बर्रा-8 तक एलिवेटेड मेट्रो ट्रैक निर्माण की अनुमानित लागत 600 करोड़ रुपये आंकी गई है।
