प्रचंड गर्मी ने बढ़ाई सिरदर्दी, कूलर-AC ने बिगाड़ा खेल; बिजली मांग ने तोड़े रिकॉर्ड

भीषण गर्मी के बीच राहत के लिए चलाए जा रहे कूलर, एयर कंडीशनर से बिजली स्टॉक गड़बड़ा रहा है। देश में बिजली की अधिकतम मांग करीब 241 गीगावाट पर पहुंच गयी।

दिल्ली: देश में बिजली की अधिकतम मांग मंगलवार को करीब 241 गीगावाट पर पहुंच गयी। इससे पहले लगातार दो दिन इसमें गिरावट आई थी। वहीं इस महीने की शुरुआत में यह 245 गीगावाट पहुंच गयी थी। विद्युत मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, बिजली की अधिकतम मांग 31 मई, 2024 को 250 गीगावाट (एक गीगावाट बराबर 1,000 मेगावाट) के अबतक उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। इसके साथ इसने सितंबर, 2023 में 243.27 गीगावाट के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

End of Feed